{"_id":"5f098d29f5623a7a0b05b218","slug":"actor-evelyn-sharma-birthday-interesting-and-lesser-known-facts-about-evelyn-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Evelyn Sharma Birthday: कॉलेज के दिनों से ही 'सनी-सनी' गर्ल ने शुरू कर दी थी मॉडलिंग, प्रभास के साथ भी कर चुकी हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Evelyn Sharma Birthday: कॉलेज के दिनों से ही 'सनी-सनी' गर्ल ने शुरू कर दी थी मॉडलिंग, प्रभास के साथ भी कर चुकी हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 11 Jul 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एवलिन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
12 जुलाई 1986 को एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) का जन्म जर्मनी के फ्रेंकफोर्ट में हुआ था। रविवार को एवलिन का जन्मदिन है। एवलिन के पिता भारतीय हैं और उनकी मां जर्मन हैं। एवलिन को अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग पसंद थी। इसी दौरान उन्होंने कुछ कॉस्मेटिक ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग शुरू कर दी।
2 of 5
एवलिन शर्मा
- फोटो : Social Media
एवलिन भारत में बॉडी केयर की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। एवलिन शर्मा को करीब आठ भाषाएं आती हैं। इनमें इंग्लिश, हिंदी, जर्मन, स्पेनिश, थाई, टेगलॉग (Tagalog), फिलिपिनो, फ्रेंच और डच शामिल हैं। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'फ्रॉम सिडनी विद लव' थी।
3 of 5
एलविन शर्मा
- फोटो : instagram
एवलिन बॉलीवुड की कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुकीं हैं। हालांकि सोलो हिट के लिए वह आज भी तरस रही हैं। उसके बाद एवलिन अयान मुखर्जी निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म ये जवानी है दीवानी में नजर आईं। इसी साल एवलिन फिल्म नौटंकी साला में भी नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एलविन शर्मा
- फोटो : instagram
साल 2014 में वह मल्टीस्टारर फिल्म यारियां में नजर आईं, फिल्म कॉलेज लाइफ पर बेस्ड थी। यह साल 2014 की पहली हिट फिल्म साबित हुई थी। लोग अभी भी उन्हें फिल्म 'यारियां' की 'सनी सनी' गर्ल के रूप में सबसे अच्छी तरह से जानते हैं। अब तक एवलिन ने 15 फिल्म में अभिनय किया है।
विज्ञापन
5 of 5
एलविन शर्मा
- फोटो : instagram
पिछले साल ही साहो की एक्ट्रेस एलविन शर्मा ने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी संग सगाई की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए अपनी सगाई की जानकारी दी थी। तस्वीर में वह अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। एवलिन और तुषान लगभग एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।