{"_id":"5f0990e68ebc3e63b956e725","slug":"karan-johar-and-shah-rukh-khan-convinced-director-gauri-shinde-for-alia-bhatt-in-dear-zindagi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक अन्य अभिनेत्री को हटाकर 'डियर जिंदगी' में हुई थी आलिया की एंट्री, करण जौहर और शाहरुख ने की थी सिफारिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक अन्य अभिनेत्री को हटाकर 'डियर जिंदगी' में हुई थी आलिया की एंट्री, करण जौहर और शाहरुख ने की थी सिफारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से आलिया भट्ट और करण जौहर सहित कई अन्य सितारों को ट्रोल किया जा रहा है। ये पूरा मामला शुरू हुआ सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से। सुशांत बीते छह महीने से डिप्रेशन के शिकार थे। ऐसा कहा जा रहा है कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी से वो परेशान हो गए थे। सुशांत के निधन के बाद से कई स्टार किड्स को ट्रोल किया जाने लगा। अब आलिया भट्ट के पुराने इंटरव्यू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं कि 'डियर जिंदगी' फिल्म में एक अन्य अभिनेत्री को रिप्लेस कर उन्हें लिया गया था।
2 of 5
शाहरुख खान, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान आलिया से पूछा जाता है कि फिल्म 'डियर जिंदगी' के लिए किसी और अभिनेत्री को चुना गया था। जिसके बाद करण जौहर और शाहरुख खान ने फिल्म की निर्देशक गौरी शिंदे को इस बात पर राजी किया कि उस अभिनेत्री की जगह आलिया को लें क्योंकि फिल्म के हिसाब से वो अभिनेत्री उतनी यंग नहीं थीं। इसके जवाब में आलिया भट्ट स्वीकार करती हैं कि फिल्म के लिए किसी और अभिनेत्री का सेलेक्शन हुआ था और उन्हें ये बात पता थी।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया कहती हैं कि 'मुझे यह मालूम है कि फिल्म में पहले किसी और को लिया गया था। इसके बाद मेरा नाम आया। इतना मैं जानती हूं। गौरी शिंदे मेरे पास आईं और इस तरह फिल्म मुझे मिली। अब ये मुझे नहीं पता कि गौरी को राजी किया गया... एक वजह ये हो सकती है कि मैं तब ज्यादा यंग थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'डियर जिंदगी' जब बन रही थी तब ऐसी खबरें आई थीं कि शाहरुख खान के साथ इसमें कटरीना कैफ को लिया गया है। हालांकि बाद में आलिया भट्ट फिल्म के लिए फाइनल हुईं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और रेड चिलीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू में आलिया ये भी बताती हैं कि फिल्म 'कलंक' में लेने के लिए उन्होंने करण जौहर से बात की थी। आलिया कहती हैं कि 'मैंने 'कलंक' के निर्देशक अभिषेक वर्मा को फोन लगाकर कहा था कि अगर आपने इस फिल्म में मुझे नहीं लिया तो मुझे बहुत बुरा लगेगा। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।