{"_id":"5f0971528ebc3e63a47f24fb","slug":"bollywood-actor-shah-rukh-khan-vanity-van-photos-here-inside-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर सुविधा से लैस है शाहरुख खान की आलीशान वैनिटी वैन, करोड़ों में है कीमत, देखें INSIDE तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हर सुविधा से लैस है शाहरुख खान की आलीशान वैनिटी वैन, करोड़ों में है कीमत, देखें INSIDE तस्वीरें
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनका घर मन्नत हो या उनकी आलीशान गाड़ियां हों, आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। ऐसे में शाहरुख खान की वैनिटी वैन की तुलना किसी फाइव स्टार होटल से की जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। बॉलीवुड के अन्य सितारों से तुलना करें तो शाहरुख खान की वैनिटी सबसे महंगी वैनिटी में से एक है। इसकी कीमत चार से पांच करोड़ बताई जाती है।
2 of 5
शाहरुख खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की वैनिटी डिजाइन करने वाली कंपनी ने इसमें उनकी पसंद का खास ख्याल रखा है। यही नहीं कंपनी ने उनके लिए छह एक्सक्लूसिव फीचर्स भी दिए हैं जो किसी और सितारे के वैनिटी वैन में नहीं है। शाहरुख खान की वैनिटी का फ्लोर पूरी तरह ग्लास से बना हुआ है जबकि इसकी छत और पैनेल का हिस्सा लकड़ी से बना है।
3 of 5
शाहरुख खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
वैनिटी की खासियत यह है कि इसमें एक्सटेंशन भी है। इसका एक हिस्सा खोलकर बढ़ाया जा सकता है जिससे एक बड़ा कमरा जैसा तैयार हो जाता है। जब शाहरुख सेट पर पहुंच जाते हैं और वैनिटी पार्क की हुई होती है तब ही एक्सटेंशन का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
हाइटेक सुविधाओं से युक्त वैनिटी के कई हिस्से सीधे शाहरुख के आईपैड से कनेक्ट हैं। जैसे अगर उन्हें वैनिटी के किसी हिस्से में बैठकर पर्दे बंद करना है तो वो सीधे अपने आईपैड से कर सकते हैं। साथ ही इसमें पैंट्री सेक्शन, मेकअप की कुर्सी, वॉशरूम और वार्डरोब सेक्शन भी है।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख की वैनिटी में एक इलेक्ट्रिक चेयर लगाई गई है जिससे एक बटन दबाने से वैनिटी के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में कुर्सी पर बैठे बैठे ही जाया जा सकता है। इसके अलावा एक टीवी स्क्रीन भी लगाया गया है जिसपर शाहरुख खाली वक्त में टीवी देखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।