{"_id":"5f09798d49b2c30a7804cfb0","slug":"ex-raw-officer-nk-sood-reveals-sushant-singh-rajput-was-murdered-by-dawood-ibrahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput: रॉ के पूर्व अफसर ने किया सनसनीखेज दावा, सुशांत सिंह राजपूत की मौत में अंडरवर्ल्ड का बताया हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput: रॉ के पूर्व अफसर ने किया सनसनीखेज दावा, सुशांत सिंह राजपूत की मौत में अंडरवर्ल्ड का बताया हाथ
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, दाऊद इब्राहिम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगभग ढाई दर्जन लोगों से पूछताछ करने के बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में पुलिस भले ही किसी नतीजे पर न पहुंची हो। लेकिन, अभी भी कुछ लोग अपने अपने हिसाब से इस घटना की तह तक जाने की कोशिशों में लगे हैं। एन के सूद नाम के शख्स के एक वीडियो को लेकर शनिवार सुबह से ही मुंबई पुलिस परेशान है। मामले की जांच कर रहे लोग भी इस वीडियो की पड़ताल में जुट गए हैं। सबसे गंभीर बात इस वीडियो में फिल्म निर्माता संदीप सिंह पर लगे आरोप हैं।
2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खुद को भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का पूर्व कर्मचारी बताने वाले एन के सूद ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड करके इस घटना के बारे में एक नई थ्योरी बनाई है। उनका आरोप है कि सुशांत के साथ हुई इस घटना में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ है। एनके सूद ने अब तक सामने आई सभी बातों को जोड़कर अपना एक समीकरण तैयार किया है जिसमें वह कहते हैं कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या हुई है।
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने वीडियो में सूद रहे हैं कि दाऊद इब्राहिम के लोग सुशांत को फोन पर धमकियां दे रहे थे जिसकी वजह से सुशांत के अंदर तनाव बढ़ता जा रहा था। इन लोगों से बचने के लिए ही सुशांत ने पिछले महीने में 50 सिम कार्ड भी बदले थे। एनके सूद का आरोप है कि सुशांत के हर कदम की जानकारी उनके करीबी फिल्म निर्माता दोस्त संदीप सिंह से होती हुई सलमान खान और करण जौहर के पास पहुंचती थी और उसके बाद वह सीधे अंडरवर्ल्ड तक जा पहुंचती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
एनके सूद नाम के इस शख्स ने अपने वीडियो में कहा है कि सुशांत की बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे एक दिन पहले या तो बंद कर दिए गए थे या फिर खराब कर दिए गए थे। यह एक सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या है और यह किसी बाहरी नहीं बल्कि उनके किसी करीबी का ही काम है। हालांकि मुंबई पुलिस ने जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के आत्महत्या करने से पहले ही उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती उनका घर छोड़कर चली गई थीं। इस घटना को भी एनके सूद एक साजिश बताते हैं। वह कहते हैं कि महेश भट्ट और संदीप सिंह के कहने पर ही रिया ने सुशांत का साथ छोड़ दिया। सूद का ये भी दावा है कि इस घटना के बारे में महेश भट्ट को भी पूरी जानकारी थी। उन्होंने अपने वीडियो में पाकिस्तान के इवेंट मैनेजर रेहान सिद्दीकी और एक ब्रिटिश बिजनेसमैन अनिल मुसर्रत के साथ अंडरवर्ल्ड और हिंदी सिनेमा के कनेक्शन को जोड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।