ओटीटी पर सुपरफैन
इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ ये सिंगिंग रियलिटी शो, मीरा नायर की नई वेब सीरीज समेत ये हैं इस वक्त की पांच मनोरंजक खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनदेखी में दिखा अपूर्वा सोनी का कमाल
अनेक कमर्शियल विज्ञापनों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री और मॉडल अपूर्वा सोनी ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'अनदेखी' से अपने करियर की शुरुआत की है। अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए अपूर्वा ने कहा, 'मेरे किरदार का नाम कनक है। वह सुंदरबन ग्रुप में एक डांसर है। मेरी बहन और मैं अचानक से एक अजीब स्थिति में फंस जाते हैं, जहां से निकलने की हम बहुत कोशिश करते हैं लेकिन यह एक ऐसा जाल है जो हमें बाहर निकलने ही नहीं देता। क्योंकि यह एक थ्रिलर सीरीज है इसलिए मैं ज्यादा कुछ तो नहीं बता सकती। बस इतना जानिए कि आपने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई थ्रिलर वेब सीरीज देखी होंगी लेकिन यह सीरीज एक अलग संदेश भी देती है।'
जंगल प्रिंस ऑफ दिल्ली पर बनेगी वेब सीरीज
'मानसून वेडिंग', 'सलाम बॉम्बे' जैसी फिल्में बनाने वालीं जानी मानी फिल्म निर्देशक मीरा नायर अवध के शाही परिवार की कहानी पर्दे पर दिखाने के लिए तैयार हैं। देश में बंटवारे के समय हुई हिंसा से पीड़ित इस परिवार की ग्राउंड रिपोर्टिंग पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार एलेन बेरी ने की थी। उनके इस पूरे शोध को एक वेब सीरीज के रूप में बनाने की अनुमति मीरा नायर ने उनसे ली है। 'जंगल प्रिंस ऑफ दिल्ली' के नाम से मशहूर इस कहानी पर काम शुरू हो चुका है।
हम कलाकार हैं
हिंदी फिल्म और टीवी निर्देशकों की यूनियन इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सभी कलाकारों का सम्मान करने के लिए एक गीत रिलीज किया है। 'हम कलाकार हैं' शीर्षक वाले इस गीत का मुख्य उद्देश्य फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे सभी कलाकारों का ऐसे कठिन वक्त में उत्साहवर्धन करना है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने लोगों सुभाष घई, राजकुमार हिरानी, रोहित शेट्टी, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, आनंद एल राय, सलीम-सुलेमान, सुखविंदर सिंह और अशोक पंडित ने मिलकर ऑनलाइन इस गीत को रिलीज किया है।
इंस्टाग्राम पर सिंगिंग रियलिटी शो
देश में गाना गाने के शौकीन लोगों की भी कमी नहीं है। शौकिया तौर पर गाने वाले लोगों के लिए 'आईडिवा 123 रियाज' एक बार फिर से लौट आया है। इस बार यह कांटेस्ट अपने प्रतियोगियों को गीत गाने का मौका देने के अलावा सबसे अच्छे गायकों को एक मोबाइल फोन पुरस्कार के रूप में देने वाला है। पिछले गुरुवार यानी नौ जुलाई से इस शो में हिस्सा लेने के इच्छुक लोगों के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं। इस में प्रवेश लेने के लिए प्रतियोगियों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर #123Riyaaz के साथ अपनी प्रस्तुति पेश करनी होगी। सबसे ज्यादा लाइक, कमेंट और व्यूज पाने वाले टॉप तीन प्रतियोगियों को 15 जुलाई की रात में विजेता घोषित किया जाएगा।