फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरहान अख्तर ने तोड़ा फेसबुक से नाता, बिना वजह बताए डिलीट किया अकाउंट

Tue, 27 Mar 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Actor Farhan Akhtar Deletes Facebook Account Over Claims Of Data Theft By Cambridge Analytica
फरहान अख्तर

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है। इसके बारे में उन्होंने ट्विटर के जरिए फैन्स को सूचित किया। उन्होंने लिखा, 'गुड मॉर्निंग। मैं यह जानकारी देना चाहता हूं कि मैंने अपना निजी फेसबुक अकाउंट सदा के लिए डिलीट कर दिया है।'


Actor Farhan Akhtar Deletes Facebook Account Over Claims Of Data Theft By Cambridge Analytica
Farhan Akhtar

फरहान अख्तर ने हालांकि, यह नहीं बताया कि उन्होंने फेसबुक से अपना अकाउंट डिलीट क्यों किया। गौरतलब है कि एक्टर ने यह कदम उस वक्त उठाया है जब फेसबुक के यूजर्स की जानकारियों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। बता दें कि 44 वर्षीय एक्टर ने फेसबुक से अपना निजी अकाउंट हटा लिया है लेकिन 'फरहान अख्तर लाइव पेज' नामक वेरिफाइड अकाउंट अभी भी एक्टिव है। 

Actor Farhan Akhtar Deletes Facebook Account Over Claims Of Data Theft By Cambridge Analytica
farhan akhtar

फरहान अख्तर के फेसबुक को अलविदा कहने के फैसले की उनके फैन्स ने भी प्रशंसा की है-


विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Farhan Akhtar Deletes Facebook Account Over Claims Of Data Theft By Cambridge Analytica
फरहान अख्तर

फरहान अख्तर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'डॉन-3' के प्री-प्रोडक्शन और कास्टिंग पर फोकस कर रहे हैं। उनके निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में होंगे। फरहान इस फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ-साथ इसमें एक्टिंग भी करेंगे। उन्होंने ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार की है। फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू होगी और यह साल 2020 में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed