फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा कक्कड़ से माफी मांगने वाले वीडियो पर फूटा हिमांश कोहली का गुस्सा, कहा- 'सुधर जाओ'

Tue, 10 Nov 2020 11:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 10 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Actor Himansh Kohli took to dismiss a fake post that shows him apologising to Neha Kakkar doing the rounds
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह, हिमांश कोहली - फोटो : Sony tv Screen Grab/Instagram: @nehakakkar

बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता हिमांश कोहली ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने यह गुस्सा नेहा कक्कड़ की शादी के बाद वायरल हो रहे एक फर्जी वीडियो को देखने के बाद किया है। बता दें कि नेहा कक्कड़ ने बीते दिनों पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह से शादी कर ली है। शादी से पहले उन्होंने लंबे समय तक हिमांश कोहली को डेट किया था।

Actor Himansh Kohli took to dismiss a fake post that shows him apologising to Neha Kakkar doing the rounds
हिमांश कोहली - फोटो : amar ujala

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली के अफेयर की खूब चर्चा सुनने को मिली थी। साथ ही इनके ब्रेकअप ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब नेहा कक्कड़ की शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हिमांशी कोहली को नेहा कक्कड़ से माफी मांगते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को हिमांश कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया। साथ ही एक पोस्ट भी लिखा है। 

Actor Himansh Kohli took to dismiss a fake post that shows him apologising to Neha Kakkar doing the rounds
नेहा कक्कड़ ,हिमांश कोहली - फोटो : file photo

हिमांशी कोहली ने वीडियो के साथ अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं हैरान हूं कि यह तोड़-मरोड़कर कंटेंट पेश करने वालों को कब बैन किया जाए। इससे फायदा किसे हो रहा है? दुख की बात यह है कि लोग इसे खूब साझा भी कर रहे हैं। कृपया जाग जाओ। यह फर्जी और नफरत फैलाने वाले वीडियो साझा करना बंद कर दो, सुधर जाओ।' सोशल मीडिया पर हिमांशी कोहली का भी पोस्ट वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Himansh Kohli took to dismiss a fake post that shows him apologising to Neha Kakkar doing the rounds
नेहा कक्कड़ ,हिमांश कोहली - फोटो : file photo

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2018 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। नेहा कक्कड़ ने खुद अपने ब्रेकअप की खबर को सोशल मीडिया साझा किया था। नेहा कक्कड़ ने यह भी बताया था कि ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में आ गई थीं। इसके बाद उन्हें कई मौकों पर रोते हुए भी देखा गया था।

विज्ञापन
Actor Himansh Kohli took to dismiss a fake post that shows him apologising to Neha Kakkar doing the rounds
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar

आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्तूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। वहीं शादी के बाद नेहा हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गईं। अब नेहा हनीमून के दौरान कई वीडियोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा कर रही हैं जिसमें वह एंजॉय करती दिख रही हैं।

पढ़ें: शाहिद कपूर ने की पत्नी मीरा राजपूत की तारीफ, इस वजह से कहा- 'तुम दो बच्चों की मां नहीं दिखती हो'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed