फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर ने की पत्नी मीरा राजपूत की तारीफ, इस वजह से कहा- 'तुम दो बच्चों की मां नहीं दिखती हो'

Tue, 10 Nov 2020 10:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 10 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor praised Mira Rajput said you looking too young to be a mom of two child
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। मीरा राजपूत की फैन फॉलोइंग किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। वहीं शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के लिए कहा कि वह दो बच्चों की मां नहीं लगती हैं। 

Shahid Kapoor praised Mira Rajput said you looking too young to be a mom of two child
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : file photo

मीरा राजपूत ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मीरा राजपूत ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान किस तरह से अपने बच्चों को व्यस्त रखा हुआ था। मीरा राजपूत के इस वीडियो को उनके चाहने वालों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने पसंद किया और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। 

Shahid Kapoor praised Mira Rajput said you looking too young to be a mom of two child
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : file photo

अभिनेता शाहिद कपूर ने भी मीरा राजपूत के वीडियो पर मजेदार कमेंट किया है। शाहिद कपूर ने अपने कमेंट में मीरा राजपूत के लिए लिखा, 'कोई तुम्हें गंभीरता से नहीं ले रहा क्योंकि तुम दो बच्चों की मां बिल्कुल नहीं लग रही हो।' शाहिद कपूर के इस कॉमेंट को कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor praised Mira Rajput said you looking too young to be a mom of two child
मीरा राजपूत - फोटो : instagram

वहीं मीरा राजपूत का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा मीरा राजपूत अपनी ड्रेस की वजह से भी चर्चा में हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह मां के साथ बैठी पोज दे रही हैं। इस दौरान मीरा ने पीले रंग की खूबसूरत शार्ट ड्रेस कैरी की है। सनशाइन यलो कलर की खूबसूरत शार्ट ड्रेस में मीरा राजपूत का लुक हमेशा की तरह एलिगेंट नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Shahid Kapoor praised Mira Rajput said you looking too young to be a mom of two child
मीरा राजपूत - फोटो : instagram

वहीं मीरा की यह ड्रेस मशहूर डिजाइनर अनीता डोंगरे के ग्रासरूट कलेक्शन में से एक है। जिसमें फुल स्लीव और फ्लोरल प्रिंट बने हैं। ग्रीन, पेस्टल पिंक और सफेद रंग के फूलों से सजी इस ड्रेस पर हाथों से एंब्रायडरी की गई है। जो कि खास महिला कारीगरों के समूह 'सेवा' ने की है। वहीं अनीता डोंगरे की इस ड्रेस का प्राइस भी काफी खास है। एक वेबसाइट के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत है करीब 19,900 रुपये।

पढ़ें: इस वजह से अक्षय कुमार के साथ कभी काम नहीं कर सकते शाहरुख खान, किंग खान ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed