फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिम के बाहर कैमरे में कैद हुए इमरान खान, लंबे समय बाद अब दिखने लगे हैं ऐसे

Fri, 07 Jun 2019 12:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 07 Jun 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Actor Imran Khan Spotted in Public he look Weak
Imran Khan - फोटो : social media
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों उनके अपनी पत्नी अवंतिका मलिक के साथ रिश्ते खराब होनी की खबरें आईं थी, जिसकी वजह से अवंतिका,इमरान का घर छोड़कर चली गईं। इन सबके बीच इमरान खान को जिम के बाहर स्पॉट किया गया है। 
Actor Imran Khan Spotted in Public he look Weak
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
जिम के बाहर इमारन टी-शर्ट,ग्रे शॉर्ट्स, ब्लू कैप और स्पोर्ट्स शूज में नजर आए। हैरान करने वाली बात ये है कि इमरान खान इस दौरान काफी दुबले-पतले दिख रहे थे। उनकी इस ताजा तस्वीर को viralbhayani ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आपको बता दें कि इमरान खान बॉलीवुड में सफल नहीं रहे। यहां तक कि बीते 4 साल से उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#eidmubarak #imrankhan ☪️

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

Actor Imran Khan Spotted in Public he look Weak
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
वहीं इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। कहा जा रहा है कि बात इतनी बढ़ गई कि अवंतिका इमरान का घर छोड़कर अपने पेरेंट्स के साथ रह रही हैं। बीते दिनों इन खबरों के बीच अब अवंतिका की मां का बयान सामने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Imran Khan Spotted in Public he look Weak
Imran Khan with avantika - फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अवंतिका की मां ने इस बात की पुष्टि की अवंतिका और इमरान के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया दोनों अलग होने का सोच रहे हैं। अवंतिका की मां के अनुसार दोनों के बीच कुछ मतभेद हैं लेकिन जल्द ही सुलझा लेंगे। 
विज्ञापन
Actor Imran Khan Spotted in Public he look Weak
imran khan - फोटो : file photo
वहीं इमरान खान का घर छोड़ने के इस बीच अवंतिका मलिक ने अपने नाम से खान सरनेम भी हटा लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक अवंतिका और इमरान के बीच कई तरह के विवाद शुरू हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बात यहां तक बढ़ गई कि अवंतिका ने इमरान के मुंबई के पाली हिल में बने घर को भी छोड़ दिया है। खबरों की मानें तो वह इस वक्त अपने परिवार के साथ रह रही हैं। कहा जा रहा है कि अवंतिका और इमरान का परिवार दोनों के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed