फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Diplomat Day 2: दूसरे दिन धीमी रही ‘द डिप्लोमैट’ की रफ्तार, जॉन अब्राहम की फिल्म ने की कितनी कमाई

Sat, 15 Mar 2025 08:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Mar 2025 08:52 PM IST
सार

The Diplomat Movie Day 2 Box Office Collection: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ होली पर रिलीज हुई। आज फिल्म को थिएटर में दूसरा दिन है। फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया, जानिए?

विज्ञापन
Actor John Abraham Film The Diplomat Day 2 Box Office Collection Not Doing Well
जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ लीक से हटकर फिल्म है। फिल्म में अभिनेता ने राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक भारतीय महिला को पाकिस्तान से बाहर निकालने और बचाने की है। जानिए, दूसरे दिन जॉन अब्राहम की इस थ्रिलर, ड्रामा फिल्म को दर्शक मिले या नहीं। फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है?  

Actor John Abraham Film The Diplomat Day 2 Box Office Collection Not Doing Well
‘द डिप्लोमैट’ फिल्म - फोटो : यूट्यूब

दूसरे दिन की कमाई 
जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 3.44 करोड़ रुपये कमाए है। यह फिल्म के प्राप्त शुरुआती आंकड़े हैं। वीकएंड का फायदा शायद इस फिल्म को मिला है। शनिवार के बाद रविवार की छुट्टी के कारण जॉन अब्राहम की फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हो सकता है। फिर भी इस फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी कम है। 

 

Actor John Abraham Film The Diplomat Day 2 Box Office Collection Not Doing Well
द डिप्लोमैट - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham

फिल्म का कुल कलेक्शन
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक इसने 7.44 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। पहले दिन इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। जबकि जॉन की पिछली फिल्म ‘वेदा’ की बात करें तो इसने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह जॉन की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ उनकी ही पुरानी फिल्मों का मुकाबला कमाई के मामले में नहीं कर पा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: John Abraham Movies: 'वेदा' से लेकर 'सत्यमेव जयते 2' तक, कैसा रहा जॉन की पिछली पांच फिल्मों का हाल? 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor John Abraham Film The Diplomat Day 2 Box Office Collection Not Doing Well
द डिप्लोमैट फिल्म - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म में नजर आए ये कलाकार 
‘द डिप्लोमैट’ में जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म में सभी के किरदार काफी दमदार नजर आते हैं। सादिया ने फिल्म में उस्मा का किरदार निभाया है, जिसे जॉन का किरदार बचाने की काेशिश करता है।

ये खबर भी पढ़ें: The Diplomat Movie Review: शिवम और जॉन की जोड़ी ने जमाया रंग, ‘मद्रास कैफे’ के बाद फिर अव्वल नंबर रहे अब्राहम 

 

विज्ञापन
Actor John Abraham Film The Diplomat Day 2 Box Office Collection Not Doing Well
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘छावा’ से ‘द डिप्लोमैट’ का मुकाबला 
जॉन अब्राहम की फिल्म का मुकाबला थिएटर में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से भी है। फिल्म ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर 30वां दिन है। यह फिल्म 600 करोड़ रुपये कमाने की तरफ आगे बढ़ रही है। फिल्म को अभी भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। ऐसे में जॉन की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के लिए कमाई करना काफी मुश्किल काम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed