बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्मों के अलावा अपनी फैन फॉलोइंग की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। कार्तिक आर्यन जहां भी जाते हैं उनके फैंस एक सेल्फी के लिए उन्हें घेर लेते हैं। इस बार 'सोनू के टीटू की स्वीटी के' ये अभिनेता एक फैन की वजह से चर्चा में हैं। कार्तिक आर्यन की ये फैन सबके सामने उन्हें प्रपोज करती नजर आईं।
लड़की ने खुलेआम कार्तिक आर्यन को किया प्रपोज, वीडियो देख सारा अली खान हो सकती हैं हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रपोज करते हुए कार्तिक आर्यन और लड़की फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में कार्तिक आर्यन अपने घर से बाहर निकलते हैं। घर के बाहर उनकी फैन रेड एंड यल्लो ड्रेस में उनका पिछले 2 घंटे से इंतजार कर रही होती है।
2 घंटे से इंतजार करता देख कार्तिक आर्यन फैन से पूछते हैं कि 'क्या सच में तुम इंतजार कर रही थी ?' इस पर फैन हैरानी भरी नजरों से उन्हें देखते हुए हां बोलती है। खास बात ये है कि ये फैन कार्तिक आर्यन को सबके सामने घुटने पर बैठकर प्रपोज तक करने लगती है। घुटने पर बैठता देख कार्तिक आर्यन उसको उठाने के लिए आगे बढ़ते हैं और गले लगा लेते हैं, जिसके बाद वह अपनी इस फैन के साथ सेल्फी भी लेते हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
कार्तिक आर्यन और उनकी फैन का ये वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स और कार्तिक आर्यन के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री सारा अली खान के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। आए दिन यह दोनों सितारे एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। उपरोक्त वीडियो देख सारा अली खान भी हैरान हो सकती हैं।
कार्तिक आर्यन की फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म लुका-छुपी में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा कार्तिक अपनी आने वाली फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय मुख्य भूमिका में होंगी। वह लव आजतक के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। सीक्वल में कार्तिक अभिनेत्री सारा अली खान के साथ दिखाई देंगे।
पढ़ें: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की ताजा तस्वीरें सामने आते ही फैली खबरें, मोहब्बत हो तो ऐसी