फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंकी पांडे के बेटी संग लिंकअप पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'इन सबके लिए टाइम कहां है'

Sun, 17 Feb 2019 08:46 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 17 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
Actor kartik aryan breaks silence on link up with ananya pandey
bollywood
जब से निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है तब से अभिनेता कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में चर्चित होने लगे हैं। अब माना जा रहा है कि कार्तिक और अभिनेत्री अनन्या पांडे के बीच कुछ पक रहा है। ऐसे में अभिनेता ने भी इन अफवाहो पर अपनी चुप्पी तोड़ डाली है...


 
Actor kartik aryan breaks silence on link up with ananya pandey
ananya pandey

बता दें कि बीते कई दिनों से कार्तिक और अनन्या को कई बार डिनर डेट पर देखा गया है। साथ ही नये साल पर भी दोनों एक साथ स्पॉट हुए थे। अनन्या अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। जल्द ही ये जोड़ी बी आर चोपड़ा की फिल्म पति-पत्नी और वो (1978) के रीमेक में नजर आने वाली है। फिल्म में फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेमकथा' की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में होंगी। 

Actor kartik aryan breaks silence on link up with ananya pandey
kartik aryan

वहीं, जब एक इंटरव्यू में कार्तिक से यह पूछा गया कि क्या वह किसी को इस वक्त डेट कर रहे हैं तो इस पर अभिनेता ने कहा कि 'यार टाइम कहां है, मैं सिंगल हूं और इस वक्त सिर्फ काम पर ध्यान है, जब मैं किसी रिलेशनशिप में रहूंगा तो लोगों को पता चल जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor kartik aryan breaks silence on link up with ananya pandey
kartik aryan

कार्तिक के मुताबिक, अनन्या संग लिंक अप को लेकर फैल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। अभिनेता ने कहा 'अगर कोई साथ में डिनर कर रहा है तो जरूरी नहीं वो प्यार में हैं, वह मेरी दोस्त हैं और हम फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं इससे आगे कुछ नहीं।'  इसके साथ ही कार्तिक एक और फिल्म में भी नजर आने वाले हैं फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

विज्ञापन
Actor kartik aryan breaks silence on link up with ananya pandey
karan johar, kartik aryan - फोटो : instagram

इससे पहले जब कार्तिक 'कॉफी विद करण' शो पर पहुंचे तो करण जौहर ने उनसे सवाल किया था, 'सारा अली ने कॉफी डेट पर आपको डेट करने की इच्छा जाहिर की है। सारा के प्रपोजल के बाद भी कॉफी डेट में इतनी देरी क्यों।' इस पर कार्तिक ने जवाब दिया, 'मैं पैसे कमाने की कोशिश कर रहा हूं। इसके पीछे की वजह सैफ सर हैं। जब वो यहां आए थे तो उन्होंने कहा था कि क्या उनके पास पैसे हैं। सारा राजकुमारी है। उसे डेट पर ले जाने के लिए पैसों की जरुरत पड़ेगी। जब भी मेरे पास बैंक बैलेंस होगा, मैं सारा को डेट पर चलने के लिए जरूर कहूंगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed