{"_id":"5d4bffa48ebc3e6c961a195e","slug":"actor-madhu-prakash-arrested-in-dowry-case-after-wife-commits-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टर मधु प्रकाश गिरफ्तार, पत्नी के खुदकुशी मामले में ससुराल पक्ष ने लगाया दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर मधु प्रकाश गिरफ्तार, पत्नी के खुदकुशी मामले में ससुराल पक्ष ने लगाया दहेज उत्पीड़न का केस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 08 Aug 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
actor Madhu Prakash
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बाहुबली' में काम कर चुके तेलुगु अभिनेता मधु प्रकाश को पत्नी भारती के कथित सुसाइड के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। भारती के पिता ने मधु के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
Hyderabad: Actor Madhu Prakash apprehended in connection with his wife's suicide, today. Ravinder, Circle Inspector, says, "Father of the victim lodged a complaint against Madhu Prakash stating he used to harass her for dowry. Case registered, accused apprehended." #Telangana
बता दें मंगवलार शाम डायरेक्टर राजामौली की फिल्म बाहुबली में कैरेक्टर आर्टिस्ट और टीवी एक्टर मधु प्रकाश की पत्नी भारती ने खुदकुशी कर ली थी। भारती का शव पंखे पर लटका हुआ मिला था। भारती एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थीं। मधु प्रकाश और भारती की शादी साल 2015 में हुई थी। वह अपने सास-ससुर और पति के साथ हैदराबाद में स्थित पंचवटी कॉलोनी में रहती थी।
3 of 4
actor Madhu Prakash
- फोटो : Twitter
खबरों की मानें तो भारती मधु के प्रोफेशन की वजह से परेशान रहती थी। दरअसल मधु काम के चलते घर पर देर रात तक लौटते थे। इस बात पर दोनों के बीच बहुत झगड़ा होता था। मधु ने अपने बयान में बताया था- 'मंगलवार शाम मैं जिम में था। इस बीच भारती का फोन आया, हम दोनों के बीच जमकर बहस हुई। भारती ने मुझे जल्दी घर आने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। लेकिन मैंने उसकी बात को नजरअंदाज किया। जब मैं 7.30 बजे घर पहुंचा तो भारती मुझे कमरे के पंखे से लटकी हुई मिली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
actor Madhu Prakash
- फोटो : social media
पंखे से लटका शव देखकर मधु प्रकाश ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, भारती ने आत्महत्या की है। पुलिस अब दहेज के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। बता दें मधु प्रकाश कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।