{"_id":"5d4b9ae58ebc3e6d03543970","slug":"akshay-kumar-heroine-amy-jackson-shared-topless-picture-during-pregnancy-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार की हीरोइन प्रेग्नेंसी के दौरान हुईं टॉपलेस, तस्वीर शेयर कर बताया क्या-क्या हुए बदलाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार की हीरोइन प्रेग्नेंसी के दौरान हुईं टॉपलेस, तस्वीर शेयर कर बताया क्या-क्या हुए बदलाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 08 Aug 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amy Jackson
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हीरोइन एमी जैक्सन (Amy Jackson) शादी से पहले ही मां बनने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई की है। इस बीच एमी लगातार सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं अब एमी ने प्रेग्नेंसी के 33वें हफ्ते की तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर टॉपलेस है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एमी ने बताया कि उनके शरीर में क्या क्या बदलाव आए हैं।
2 of 5
Amy Jackson
- फोटो : social media
एमी ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एमी ने जो कैप्शन भी लिखा है जिसमें वह अपने प्रेग्नेंसी के 33वें हफ्ते का अनुभव बता रही हैं। एमी ने लिखा- 'ग्रीस। नहीं मैं और मेरे बच्चे ने पूरी गर्मी बगीचे के पीछे ही बिताया है। उसके देखने के इंतजार में हूं। अब मैं अपनी प्रेग्नेंसी के 33वें हफ्ते में हूं। इस दौरान बेबी बंप, स्ट्रेच मार्क, बढ़ा वजन सभी कुछ देखने को मिला।'
3 of 5
Amy Jackson
- फोटो : instagram
खास बात है एमी ने इस तस्वीर को हैशटैग मदरहुड के साथ शेयर किया है। इससे पहले भी एमी बेबी बंप दिखाते हुए कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। एक तस्वीर को शेयर करते हुए एमी ने लिखा था- 'बेबी कब आएगा?' कुछ दिन पहले एमी मंगेतर के साथ इटली भी गई थीं जहां से उन्होंने कई सारी तस्वीरें साझा की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amy jackson and george panayiotou
- फोटो : instagram
एमी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके खुद दी थी। एमी और उनके ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज ने बीते साल जनवरी में सीक्रेट सगाई कर चुके थे लेकिन 6 जुलाई को परिवारवालों के सामने सगाई की। एमी ने अपनी सगाई के जश्न की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए थे। तस्वीरों में एमी और उनके मंगेतर जॉर्ज परिवारवालों और करीबी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
amy jackson and george panayiotou
- फोटो : instagram
एमी के मंगेतर जॉर्ज अरबपति बिजनेसमैन हैं। एमी आखिरी बार '2.0' में नजर आई थीं। एमी बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्मों में काम करती थीं। एमी ने साल 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो 'फ्रीकी अली' और 'सिंह इज ब्लिंग' में भी नजर आईं। खबरों की मानें तो एमी और जॉर्ज साल 2020 तक शादी कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।