साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू आज अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने 10 फरवरी साल 2005 में बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से शादी रचाई थी। इस मौके पर महेश ने नम्रता को बड़े ही अलग अंदाज में विश किया है। खास बात यह है कि महेश ने जो पोस्ट शेयर किया है उसे कुछ ही पलों लाखों लोगों ने लाइक किया है।
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू मना रहे शादी की 14वीं सालगिरह, पत्नी के नाम किया ये शानदार पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार हैं और अपने अभिनय और हिट फिल्मों से हिंदी दर्शकों के बीच भी खास पहचान रखते हैं। उन्होंने साल 2000 में फिल्म 'वानसी' में नम्रता शिरोडकर संग काम किया था। इसी दौरान दोनों नजदीक आए थे। यहीं से धीरे-धीरे इनके प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों के बीच तकरीबन चार साल तक अफेयर रहा।
ऐसे में दोनों ने एक-दूजे को अपना जीवनसाथी बनाने में कोई देरी ना की और साल 2005 में परिणय सूत्र में बंध गए। इस शादी से उनके दो बच्चे गौतम और सितारा है। बता दें कि नम्रता की बड़ी बहन शिल्पा शिरोडकर भी एक बॉलीवुड अभिनेत्री रही हैं। इन दिनों उन्हें टीवी सीरियल में देखा जा रहा है। महेश ने पत्नी को विश करते हुए लिखा है 'एक निश्छल पल कैमरे में कैद. मेरे प्यार को 14वीं सालगिरह मुबारक. इस पोस्ट को अबतक तीन लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं।
Candid moments captured!! Anniversary 14!! Happy Anniversary my love ❤❤ pic.twitter.com/BNm0fE130Q
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) February 9, 2019
इससे पहले महेश बाबू ने खूबसूरत पति नम्रता शिरोडकर को बेहद खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन (22 जनवरी) की बधाई दी थी। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए महेश बाबू ने कैप्शन में नम्रता शिरोडकर को बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया था।
View this post on Instagram
A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh) on Jan 22, 2019 at 1:11am PST
उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा था- 'जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, माई स्वीट लव, मेरे लिए सब कुछ बनने के लिए बहुत धन्यवाद और आई लव यू।' महेश बाबू के इस रोमांटिक पोस्ट और तस्वीर को उनके और नम्रता शिरोडकर के फैंस काफी पसंद किया था। साथ ही कमेंट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी थी।