सब्सक्राइब करें

शौक बड़ी चीज: मनोज बाजपेयी ने खरीदी मर्सिडीज बेंज कार, इतनी कीमत में खरीद सकते हैं शानदार घर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 13 Aug 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Actor Manoj Bajpayee purchased a new Mercedes Benz car worth rupees 69 lacs
मनोज बाजपेयी - फोटो : Social media

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी को आज कौन नहीं जानता? अपने दमदार अभिनय और सादगी से इस कलाकार ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। हाल ही में कुछ महीनों पहले मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। भारत भर में इस सीरीज को काफी पसंद किया गया। वहीं कई क्रिटिक्स ने भी इस सीरीज को अच्छी रेटिंग्स दी। इस कलाकार ने वेब सीरीजों के साथ साथ कई फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है। मनोज बाजपेयी नेशनल अवॉर्ड को भी अपने नाम कर चुके हैं। इसी कड़ी में मनोज बाजपेयी की एक खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है। आपको बता दें कि हाल ही में मनोज ने एक नहीं मर्सिडीज बेंज कार को खरीदा है। इस लग्जीरियस कार में हर एक सुख सुविधा मौजूद है। उनकी इस कार का रंग सफेद है। मनोज की इस गाड़ी की कीमत इतनी ज्यादा बताई जा रही, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Trending Videos
Actor Manoj Bajpayee purchased a new Mercedes Benz car worth rupees 69 lacs
मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram

कुछ रिपोर्ट्स की माने तो मनोज की इस कार की कीमत करीब 69 लाख रुपए है। ये गाड़ी जीएलसी एसयूवी की श्रेणी में आती है। मनोज ने इस कार को मुंबई से खरीदा है। गाड़ी के भीतर कई शानदार फीचर्स हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Manoj Bajpayee purchased a new Mercedes Benz car worth rupees 69 lacs
मनोज बाजपेयी - फोटो : Social media

उनकी इस मर्सिडीज कार में 360 डिग्री कैमरा के साथ टच बटन्स का फीचर दिया गया है। इसमें स्पीड रिकग्निशन सेंसर भी है, जो गाड़ी को और भी ज्यादा खास बनाता है। इसके अलावा उनकी इस गाड़ी में वे सभी चीजें मौजूद हैं, जो एक गाड़ी में होनी चाहिए। हालांकि कार की कीमत इतनी ज्यादा है कि इस दाम पर एक शानदार घर भी खरीदा जा सकता है। 

Actor Manoj Bajpayee purchased a new Mercedes Benz car worth rupees 69 lacs
मनोज बाजपेयी - फोटो : Social media

आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी अपनी एक्टिंग स्किल को लेकर हमेशा सीरियस रहते हैं। उनका कहना है - "मैं फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस देखना अच्छा नहीं समझता हूूं। मुझे उनमें कमियां ढूंढना पसंद है। मैं हमेशा अपनी फिल्मों में अपनी कमजोरी को ढूंढने की कोशिश करता हूं, ताकि अपने अभिनय कौशल को सुधार सकूं।"

विज्ञापन
Actor Manoj Bajpayee purchased a new Mercedes Benz car worth rupees 69 lacs
मनोज बाजपेयी - फोटो : Social media

मनोज बाजपेयी आगे कई प्रोजेक्ट्स के लिए भी काम कर रहे हैं। वे अभिषेक चौबे के साथ एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं और जल्दी ही फिल्म का शूट भी शुरू होने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि जब वे इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे, तो उसके विषय में सभी लोगों को जानकारी मिल जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed