अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने उनके भाई के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। खबरों की मानें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने नई दिल्ली के जामिया पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने अभिनेता के भाई पर लगाया यौन शोषण का आरोप, तलाक ले रहीं पत्नी ने कही ये बात
पीड़िता ने एक बयान में कहा है, ‘मैंने अपने चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। ये मामला उस वक्त का है, जब वो नौ साल की थी। जब मैं दो साल की थी तभी मेरे मां- पापा का तलाक हो गया था। पापा ने दूसरी शादी की और मैं अपनी सौतेली मां के साथ रहने लगी। मुझे बहुत टॉर्चर किया गया। तब मैं बच्ची थी इसलिए मुझे कुछ समझ नहीं आता था। लेकिन जब बड़ी हुई तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे अंकल (चाचा) ने मेरे साथ गलत किया, उनका मुझे छूना गलत था'।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने बताया, ''मेरे ससुराल वालों को परेशान किया जा रहा है। इन सब चीजों में मेरे पापा और बड़े पापा यानी नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल हैं। मेरे बड़े पापा ने कभी मुझ पर विश्वास नहीं किया। उन्होंने हमेशा यह कहकर टाल दिया कि उनका भाई ऐसा नहीं कर सकता।''
नवाजुद्दीन को तलाक का नोटिस भेज चुकीं उनकी पत्नी आलिया ने कहा है कि अभी नवाज के परिवार के कई और चौंकाने वाले राज सामने आएंगे। आलिया ने कहा है ये तो महज शुरुआत है। भगवान का शुक्रिया कि मुझे इतना समर्थन पहले ही मिल रहा है। आगे और भी खुलासे होने वाले हैं, जो सभी को चौंका देंगे। देखते हैं कि कितना 'सच' पैसे के बल पर खरीदा जा सकता है और आखिर कितने लोगों को वह रिश्वत देंगे।
This is just the beginning. Thanking God for sending so much support already.
Lot will be revealed, shocking the world as I am not the only one who suffered in silence.
Let's see how much of TRUTH money can buy & who all would they continue to BRIBE.https://t.co/15swqg4Tv5
इससे पहले आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मामले में चल रही खबरों को लेकर भी ट्वीट किए थे। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था, 'मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं किसी भी आदमी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं। इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा बिल्कुल झूठा है। ऐसा लगता है कि मीडिया के कुछ सेक्शंस ने ध्यान भटकाने और इस तरह के हास्यास्पद दावे करने के लिए मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ की है।'
To begin with let me clarify that I am not into "ANY RELATIONSHIP" with any MAN; and any media report which make such claims, are absolutely false.
It appears that some section of the media have manipulated with my photograph to make such ridiculous claims to divert attention.
