{"_id":"59c749af4f1c1b20688b64e4","slug":"actor-pankaj-tripathi-tells-about-the-shooting-of-film-newton","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'न्यूटन' में सैन्य अधिकारी बने अभिनेता ने बताया, कैसे हुई शूटिंग और ऑस्कर में क्यों?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'न्यूटन' में सैन्य अधिकारी बने अभिनेता ने बताया, कैसे हुई शूटिंग और ऑस्कर में क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रंगमंच से रुपहले पर्दे पर पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर, निल बटे सन्नाटा, दबंग, अनारकली ऑफ आरा जैसी कई फिल्में की हैं। विभिन्न किरदारों में जीवंत अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहना मिली है। अब उनकी फिल्म 'न्यूटन' को अगले साल ऑस्कर पुरस्कारों की विदेशी फिल्मों की श्रेणी में भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री मिली है। फिल्म नक्सलवाद की पृष्ठभूमि पर बनी है जो इस देश का एक संवेदनशील मुद्दा है।
फिल्म में सैन्य अधिकारी का किरदार
2 of 7
Pankaj Tripathi
फिल्म में सैन्य अधिकारी का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी के इस फिल्म के साथ के अनुभव पर बीबीसी ने विस्तृत बातचीत की। पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि फिल्म करने से पहले क्या ये नहीं सोचा था कि इस पर विवाद की संभावना भी बन सकती है तो उन्होंने कहा, "फिल्म में कुछ विवादित नहीं है। यह किसी का पक्ष नहीं लेती। बिना किसी का पक्ष लिए बहुत संतुलित तरीके से दोनों पक्षों की बातें की गई है। सरकार बुरी है या नक्सली अच्छे हैं, यह फिल्म ऐसी कोई बात नहीं कर रही। यह केवल दोनों का पक्ष रख रही है।"
सरकार और नक्सली दोनों का पक्ष रखती है फिल्म
3 of 7
Newton
यह फिल्म मुख्यधारा से हटकर है। इसे करने की वजह पर पंकज कहते हैं कि हम थियेटर से आए हैं और हम फिल्म के चयन के पीछे स्टोरी में तर्क हैं। कमर्शियल सिनेमा मनोरंजन पर केंद्रित होता है जबकि इस तरह की फिल्मों मं कुछ गहराई होती है। सिनेमा का काम सिर्फ मनोरंजन नहीं है ऐसी कहानियों में मौलिकता होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया को बहुत करीब से देखा
4 of 7
Rajkumar
बिहार के गोपालगंज के बेलसंड के रहने वाले पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी किसान हैं। 10वीं की पढ़ाई के बाद वो पटना आए। फिल्मों से परिवार का कोई नाता नहीं था। रंगमंच से एनएसडी पहुंचे और फिर फिल्मों में। उन्होंने बताया कि न्यूटन फिल्म के विषय चुनाव प्रक्रिया को उन्होंने अपनी वास्तविक जिंदगी में करीब से देखा है।
विज्ञापन
जंगल में की गई शूटिंग
5 of 7
Newton
न्यूटन की शूटिंग छत्तीसगढ़ के जंगलों में की गई है। जंगल में मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा नहीं थी। न्यूटन फिल्म में वैनिटी वैन की जगह जंगल में खटिया थी। पंकज त्रिपाठी ने बताया, "पेड़ों के नीचे बैठ कर शूटिंग किया गया। कमर्शल फिल्मों में वैनिटी वैन, एसी, फ्रिज सभी होते हैं। दोनों फिल्मों का अपना अलग-अलग सुख है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।