फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rest in Peace: पुनीत राजकुमार के लिए सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब, कनार्टक में लगाई गई धारा 144

Fri, 29 Oct 2021 04:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 29 Oct 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Actor Puneeth Rajkumar passes away Several celebrities from the industry condoled his death on social media
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बंगलूरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर एक्टर के डेड बॉडी की तस्वीर वायरल की जा रही है।



लगाई गई धारा 144
पुनीत के निधन के बाद कर्नाटक राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा रहे हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी पुनीत की खबर सुन उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे।

Actor Puneeth Rajkumar passes away Several celebrities from the industry condoled his death on social media
बसवराज बोम्मई - फोटो : ANI

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पुनीत को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- डॉ राजकुमार के पुत्र पुनीत राजकुमार का कम उम्र में निधन हो जाना किसी सदमे से कम नहीं है। मैंने व्यक्तिगत रूप से एक करीब दोस्त खो दिया है। मैं उनके उत्साह, उनकी प्रतिभा, उनकी कई महान फिल्मों, कन्नड़ के सांस्कृतिक राजदूत के रूप में उनके व्यक्तित्व को नहीं भूल सकता।
 

Actor Puneeth Rajkumar passes away Several celebrities from the industry condoled his death on social media
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आर माधवन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, 'चले गए, सबसे दयालु, प्यार और नोबल आत्मा में से एक। मैं बहुत स्तब्ध हूं, भाई तुम हम सबका दिल तोड़कर, कन्फ्यूज करके चले गए हो। आज स्वर्ग रोशन हो गया है। मैं अब भी आशा कर रहा हूं कि ये सच न हो। दिल टूट गया है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Puneeth Rajkumar passes away Several celebrities from the industry condoled his death on social media
तमिल एक्टर सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर ...आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया। यह ठीक नहीं है भाई। दिल टूट गया है। 


 
विज्ञापन
Actor Puneeth Rajkumar passes away Several celebrities from the industry condoled his death on social media
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : पीटीआई

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर दिल को बहुत तकलीफ हुई। कितना नेक और शालीन इंसान, उनका गुजरना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा धक्का है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed