फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RIP Puneeth Rajkumar: वर्क आउट करते हुए पुनीत राजकुमार को आया हार्ट अटैक, इन सितारों ने भी ज्यादा एक्सरसाइज की वजह से गंवाई जान

Fri, 29 Oct 2021 04:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 29 Oct 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
RIP Puneeth Rajkumar: Puneeth Rajkumar suffered a heart attack while working out these stars also suffered a heart attack due to gym
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह महज 46 साल के थे। तबीयत खराब होने के बाद पुनीत को बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में भर्ती किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुनीत राजकुमार को वर्क आउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

बॉलीवुड और टीवी में काम करने वाले लगभग सभी कलाकार अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। जिम जाने से लेकर अपनी डाइट का विशेष तौर पर ध्यान रखते हैं। इतना ही नहीं ये सितारे समय समय पर डॉक्टर के पास जाकर भी अपना चेकअप कराना नहीं भूलते। लेकिन कई बार शराब पीने, स्मोकिंग, खराब डाईट के साथ ही ज्यादा जिम और कसरत की वजह से कई कलाकारों को दिल की बीमारी का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से सितारे हैं जिन्हें  ज्यादा एक्सरसाइज की वजह के पड़ा दिल का दौरा- 

RIP Puneeth Rajkumar: Puneeth Rajkumar suffered a heart attack while working out these stars also suffered a heart attack due to gym
अबीर गोस्वानी - फोटो : सोशल मीडिया

अबीर गोस्वानी

अबीर गोस्वानी को आपने प्यार का दर्द है मीठा-मीठा, कुसुम जैसे टीवी सीरियल में अभिनय करते देखा होगा। अबीर गोस्वानी ने मई, 2013 में दुनिया को हार्ट अटैक की वजह से अलविदा कह दिया था। उनकी उम्र महज 37 साल थी। जिस वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया वह ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे।

RIP Puneeth Rajkumar: Puneeth Rajkumar suffered a heart attack while working out these stars also suffered a heart attack due to gym
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला

2 अक्टूबर को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। सिद्धार्थ सिर्फ 40 साल के थे। हैरानी बात है कि सिद्धार्थ अपना फिटनेस को लेकर हमेशा सतर्क रहते थे और एक भी दिन जिम को मिस नहीं करते थे। लेकिन हार्ट अटैक से उनके निधन ने देशभर को दुखी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
RIP Puneeth Rajkumar: Puneeth Rajkumar suffered a heart attack while working out these stars also suffered a heart attack due to gym
राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

राज कौशल

मंदिरा बेदी के पति और जाने माने फिल्म निर्माता राज कौशल का निधन इसी साल 30 जून को हार्ट अटैक से हुआ था। उन्हें अचानक रात में सीने में दर्द महसूस हुआ और अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 50 साल के थे।

विज्ञापन
RIP Puneeth Rajkumar: Puneeth Rajkumar suffered a heart attack while working out these stars also suffered a heart attack due to gym
इंदर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इंदर कुमार

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता इंदर कुमार महज 44 साल की उम्र में दुनिया छोड़ कर चले गए। 28 जुलाई 2017 को हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया था। दरअसल, साल 2011 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह हेलिकॉप्टर से सीधे जमीन पर गिर गए थे और यहीं से उनके जीवन में परेशानियां शुरू हो गई थी।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed