फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Bail: बेटे को बेल मिलने की खबर सुन खूब रोईं गौरी खान, शाहरुख ने भी छोड़ दिया था खाना

Fri, 29 Oct 2021 03:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 29 Oct 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Bail: Gauri Khan cried a lot after hearing the news of her son getting bail Shahrukh had also given up food
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में बीते 25 दिनों से जेल में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार जमानत मिल गई है। ड्रग्स मामले में बेटे का नाम सामने के आने बाद से ही शाहरुख खान ने अपने बेटे को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख और गौरी बीते कई दिनों बेटे को जेल से बाहर निकालने की जद्दोजहद में लगे थे। ऐसे में बेटे की रिहाई की खबर सुनते ही शाहरुख और गौरी की आंखों से खुशी के आंसू आ गए। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने बताया कि जैसे ही शाहरुख खान को आर्यन खान की जमानत की खबर पता चली तो उनके चेहरे पर एक शांति- सी छा गई थी। इतना ही नहीं, बेटे को जमानत मिलने की खबर सुनते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

Aryan Khan Bail: Gauri Khan cried a lot after hearing the news of her son getting bail Shahrukh had also given up food
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान की बेल की खबर सामने आते ही फिल्म जगत से शाहरुख खान के दोस्तों के फोन आने लगे। कोर्ट का फैसला आते ही अक्षय कुमार, सलमान खान और सुनील शेट्टी तमाम कलाकारों ने शाहरुख खान को फोन कर उन्हें बधाई दी। वहीं, गौरी खान को भी आर्यन की रिहाई के बाद से ही लगातार फोन आने लगे थे। 

Aryan Khan Bail: Gauri Khan cried a lot after hearing the news of her son getting bail Shahrukh had also given up food
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरी के करीबी दोस्तों ने उन्हें बेटे की रिहाई पर बधाइयां दीं। रिपोर्ट के मुताबिक एक करीबी दोस्त ने बताया कि आर्यन खान की जमानत की खबर सुनते ही शाहरुख खान को अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक, हर किसी ने फोन किया। वहीं, माहीप कपूर और सीमा खान का फोन आते ही गौरी फूट- फूटकर रोने लगीं। सीमा और माहीप आर्यन के मामले में फंसने के बाद से ही लगातार गौरी से संपर्क में रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Bail: Gauri Khan cried a lot after hearing the news of her son getting bail Shahrukh had also given up food
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं आर्यन की जमानत का मैसेज मिलेत ही गौरी जोर-जोर से रोने लगी थीं। आंखों में आंसू लिए गौरी ने अपने घुटनों पर बैठकर प्रार्थना भी की। रिपोर्ट में बताया गया कि मन्नत के बाहर फैंस की भीड़ को देख शाहरुख ने मुंबई के ट्राइडेंट होटल में रहने का फैसला किया। इन दिनों वह फिलहाल अपनी बीएमडब्ल्यू के बजाय हुंडाई क्रीटा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं आर्यन के वकील मुकुल रहतोगी के मुताबिक शाहरुख ने काफी समय से अच्छे से खाना नहीं खाया है और सिर्फ कॉफी पर कॉफी पी रहे थे।

विज्ञापन
Aryan Khan Bail: Gauri Khan cried a lot after hearing the news of her son getting bail Shahrukh had also given up food
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस महीने की शुरुआत में ड्रग्स क्रूज रेव पार्टी में हुई छापेमारी के बाद इस मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के 23 वर्षीय बेटे को इस महीने की शुरुआत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में आर्यन का नाम सामने आते ही वह करीब 25 दिनों से जेल में बंद है। जिसके बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान को जमानत दे दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed