फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sher Singh Rana: अब परदे पर उतरेगी शेर सिंह राणा की रोमांचक कहानी, भानुशाली स्टूडियो का नया धमाका

Fri, 29 Oct 2021 03:12 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 29 Oct 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
Narrayan Singh Direct The Biopic Of Sher Singh Rana, The Man Who Brought Back The Remains Of Prithviraj Chauhan
बायोपिक-शेर सिंह राणा के जीवन पर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

निर्माता विनोद भानुशाली और निर्देशक श्री नारायण सिंह की जोड़ी ने चर्चित शेर सिंह राणा के जीवन पर बायोपिक की घोषणा की है। शेर सिंह राणा ने बहुत कम उम्र में ही कई कारणों से पूरे भारत में हलचल मचा दी थी। शेर सिंह अफगानिस्तान के कंधार से चौहान वंश के 11 वीं शताब्दी के शासक पृथ्वीराज चौहान की निशानियों को वापस लाने के लिए दुनिया भर में चर्चा में रहे। एक महान शासक के अवशेषों को वापस लाने वाले एकमात्र व्यक्ति होने के कारण उन्हें राजपूत समुदाय ने बहुत सम्मान दिया। इससे पहले भी वह तब चर्चा में आए जब तिहाड़ जेल में कारावास के दौरान शेर सिंह राणा अत्यधिक सुरक्षा वाले जेल से भाग निकले थे। चार्ल्स शोभराज के बाद ऐसा करने वाले वह सिर्फ दूसरे व्यक्ति रहे।

Narrayan Singh Direct The Biopic Of Sher Singh Rana, The Man Who Brought Back The Remains Of Prithviraj Chauhan
शेर सिंह राणा के जीवन पर बायोपिक - फोटो : अमर उजाला मुंबई

निर्देशक श्री नारायण सिंह को शेर सिंह राणा की कहानी काफी हट कर लगी। उनके मुताबिक  “जब मैंने शेर सिंह राणा के बारे में पढ़ा, तो मैं उनसे मिलने और उनकी जीवन यात्रा और अनुभवों को जानने के लिए बहुत उत्सुक था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं, जो अपने आप में बहुत रोमांचकारी हैं। इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि किस तरह से उन्होंने तालिबान को चुनौती देते हुए अफगानिस्तान से महान शासक पृथ्वीराज चौहान के अवशेषों को वापस लाकर हमारे देश को गौरवान्वित किया। मुझे यकीन है कि बड़े पर्दे पर उनकी कहानी देखने के बाद दर्शकों के मन में भी वैसी ही उत्सुकता जागेगी।”

Narrayan Singh Direct The Biopic Of Sher Singh Rana, The Man Who Brought Back The Remains Of Prithviraj Chauhan
विनोद भानुशाली - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विनोद भानुशाली ने कहा, “शेर सिंह राणा का जीवन स्मरणीय है। उनका साहस, अपने समाज के लिए लड़ने की उनकी इच्छाशक्ति और साथ ही अकेले ही ऐसे कार्य को करना जो राजपूतों के लिए गर्व की बात थी, इन सभी साहसिक कार्यों ने मेरे मन में इच्छा जगाई कि इनकी कहानी को दर्शकों के सामने लाना चाहिए। निर्देशक श्री नारायण सिंह इससे पहले ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जैसे वास्तविक मुद्दे को बड़े पर्दे पर ला चुके हैं। और मुझे लगता है कि वह शेर सिंह राणा के जीवन की बारीकियों को बहुत अच्छी तरह से पर्दे पर लाएंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Narrayan Singh Direct The Biopic Of Sher Singh Rana, The Man Who Brought Back The Remains Of Prithviraj Chauhan
शेर सिंह राणा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

शेर सिंह राणा के जीवन पर बनने जा रही इस फिल्म के निर्माता जल्द ही कलाकारों की घोषणा करेंगे और अगले साल तक फिल्म फ्लोर पर जाएगी। इस बायोपिक के निर्माता विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी, विशाल त्यागी, मोहम्मद इमरान खान हैं और सहनिर्माता हैं जूही पारेख मेहता। भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड के साथ ही ये फिल्म मटर गश्ती फिल्म्स के बैनर तले भी बनेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed