फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: फिट बॉडी रखती हैं ये अभिनेत्रियां, सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जिम की तस्वीरें

Fri, 29 Oct 2021 02:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 29 Oct 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
Monalisa to sambhavna seth these actresses are fitness freak of bhojpuri industry see photos
भोजपुरी अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा के सितारों की जबरदस्त फैन फालोइंग हैं। इन सितारों को इंडस्ट्री में तो काम मिलता ही साथ ही सोशल मीडिया पर भी इनके चाहने वालों की कमी नहीं है। भोजपुरी जगत की कई हीरोइनों तो इतनी खूबसूरत हैं कि अपनी अदाओं से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। साथ ही बॉलीवुड हसीनाओं को भी टक्कर देती हैं। पहले के समय से लेकर अब तक भोजपुरी अभिनेत्रियों में भी काफी फर्क देखने को मिला है। पहले जहां यह अभिनेत्रियां काफी हेल्दी और वजनी हुआ करती थीं तो वहीं आजकल की हीरोइनें काफी फिट नजर आती थीं।



फिटनेस फ्रीक हैं यह भोजपुरी अभिनेत्रियां

आज के समय में शायद ही कोई भोजपुरी अभिनेत्री होगी जिसने अपना वजन बढ़ा रखा होगा। यह हीरोइने भी बाकी अभिनेत्रियों की तरह हर वक्त जिम में कसरत करते ही नजर आती हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही हीरोइनों के बारे में जो कहलती है इंडस्ट्री की फिटनेस फ्रीक।

Monalisa to sambhavna seth these actresses are fitness freak of bhojpuri industry see photos
रानी चटर्जी - फोटो : instagram

रानी चटर्जी

रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की रानी कही जाती हैं। उन्होंने साल 2003 में फिल्म ससुरा बड़ा पैसावाला से डेब्यू किया था। करियर के शुरुआती दिनों में रानी थोड़ी हेल्दी हुआ करती थीं लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद में काफी बदलाव लाया। अब वह शूटिंग कर रही हों या ना कर रही हों किसी भी सूरत में अपनी एक्सरसाइज नहीं बंद करती। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी ऐसी ही शानदार तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी प्रेरित करती है।

Monalisa to sambhavna seth these actresses are fitness freak of bhojpuri industry see photos
पूनम दूबे - फोटो : सोशल मीडिया

पूनम दूबे 

पूनम इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्री मानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं जिसमें वह एक्सरसाइज करते नजर आती हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर दिखाया था कि वह अपने शरीर को कितना ज्यादा स्ट्रेच कर सकती हैं। उनकी तस्वीरों से फैंस और सेलेब्स सभी काफी प्रेरित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monalisa to sambhavna seth these actresses are fitness freak of bhojpuri industry see photos
निधि झा - फोटो : सोशल मीडिया

निधि झा

अभिनेत्री निधि झा भी फिटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर काफी पसंद की गई थी जिसमें वह चक्रासन करती नजर आ रही थीं। निधि अक्सर रंग बिरंगे योगा पैंट्स पहने नजर आती हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई हिंदी टीवी शो में भी काम किया है।

विज्ञापन
Monalisa to sambhavna seth these actresses are fitness freak of bhojpuri industry see photos
संभावना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

संभावना सेठ

भोजपुरी फिल्मों मे आइटम सॉन्ग के लिए मशहूर संभावना ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। वह बिग-बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। संभावना भी अपने शरीर का खास ख्याल रखती हैं और खुद को हमेशा फिट बनाए रखती हैं। अक्सर वह अपने पति के साथ एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग करते नजर आती हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें वह अपने ट्रेनर के साथ एक्सरसाइज करते नजर आ रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed