{"_id":"58e9e3334f1c1b081a5b7479","slug":"actor-raaj-kumar-unknown-and-interesting-facts-died-of-throat-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी मौत पर कोई तमाशा नहीं चाहता था ये सुपरस्टार, घरवालों को दी थी हिदायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी मौत पर कोई तमाशा नहीं चाहता था ये सुपरस्टार, घरवालों को दी थी हिदायत
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 11 Apr 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
राज कुमार
यूं तो बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हुए हैं जिन्होंने बॉलीवुड पर राज किया और आज भी कर रहे हैं, लेकिन एक एक्टर ऐसे भी थे जिन्होंने हिंदी सिनेमा की रियासत को संभाला और उसे नई ऊंचाइयां दीं। ये एक्टर थे राज कुमार, जिनकी दमदार आवाज और जबरदस्त डायलॉग डिलिवरी के लोग आज भी कायल हैं। लेकिन ये विडंबना ही है जिस दमदार आवाज के लोग कायल थे उस आवाज को कैंसर ही ले डूबा।
Trending Videos
एक फिल्म के सीन में राज कुमार
लेकिन क्या आप जानते हैं कि राज कुमार नहीं चाहते थे कि उनकी इस बीमारी के बारे में किसी को भी पता चले ? ये सच है।
राज कुमार को गले का कैंसर था और ये बात सिर्फ राज कुमार और उनके बेटे पुरु जानते थे। राजकुमार को ना जाने किस बात का डर था कि वो नहीं चाहते थे कि उनकी बीमारी की बात फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी पता चले और इस बारे में उन्होंने अपने बेटे को भी सख्त हिदायत दे दी थी।
यहां तक कि जब लोगों को राज कुमार की इस बीमारी के बारे में पता चला तो उन्होंने एक मैग्जीन को इंटरव्यू देकर इसका खंडन कर दिया और कहा कि वो एकदम फिट हैं।
राज कुमार को गले का कैंसर था और ये बात सिर्फ राज कुमार और उनके बेटे पुरु जानते थे। राजकुमार को ना जाने किस बात का डर था कि वो नहीं चाहते थे कि उनकी बीमारी की बात फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी पता चले और इस बारे में उन्होंने अपने बेटे को भी सख्त हिदायत दे दी थी।
यहां तक कि जब लोगों को राज कुमार की इस बीमारी के बारे में पता चला तो उन्होंने एक मैग्जीन को इंटरव्यू देकर इसका खंडन कर दिया और कहा कि वो एकदम फिट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज कपूर के साथ राज कुमार
राज कुमार को अपनी मौत का अहसास पहले से ही हो गया था। शायद इसीलिए उन्होंने एक दिन अपनी पत्नी और बच्चों को नजदीक बुलाकर कहा, 'देखो, शायद मैं ये रात भी ना निकाल पाऊं। मैं चाहता हूं कि मेरी पूरी फैमिली को बुला लिया जाए और मेरे मरने के बाद सारी रस्में अदा करके, घर वापस आकर बाकी लोगों को सूचना दी जाए। मैं कोई तमाशा नहीं चाहता।'
राज कुमार
मौत को इतनी करीब से देख रहे राज कुमार के चेहरे पर ऐसा रौब देख उनके परिवार वाले भी डर गए थे। ऐसे समय में जहां हर कोई चाहता है कि उसके जानने वाले और करीबी लोग उसके पास रहें, लेकिन राज कुमार अपनी दुख की घड़ी में बाकी लोगों को दूर ही रखना चाहते थे।
विज्ञापन
राज कुमार
राजकुमार को इस बात का दुख रहता था कि फिल्म इंडस्ट्री लोगों की मौत को तमाशा बना देती है और इसका अहसास उन्हें अपनी एक फिल्म के शूट के दौरान हुआ जब उन्होंने एक डैथ सीन शूट किया। उसी वक्त उन्होंने फैसला कर लिया था कि वो जब दुनिया से अलविदा लेंगे तो किसी को पता नहीं चलने देंगे। और हुआ भी यही। लोगों राज कुमार के अंतिम संस्कार होने के बाद पता चला कि वो चल बसे।