फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पर बोले अभिनेता रघुवीर यादव- 'संक्रमितों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार करना बंद करो'

Wed, 29 Apr 2020 04:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 29 Apr 2020 04:25 AM IST
विज्ञापन
Actor Raghubir Yadav said on Corona Stop treating the infected like criminals
Raghubir Yadav - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस भारत में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक 29 हजार से भी ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 900 से भी ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। कोविड पॉजिटिव मरीजों को इन दिनों मानसिक तनाव की सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और डॉक्टर्स ने लोगों कोरोना संक्रमित लोगों और उनके परिवारों का समर्थन करने की अपील की थी। अब इसी अपील की तर्ज पर अभिनेता रघुवीर यादव का एक वीडियो सामने आया है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Actor Raghubir Yadav said on Corona Stop treating the infected like criminals
Raghubir Yadav - फोटो : Social Media

इस वीडियो को नाम है सोच बदलो। इस जरिए रघुबीर यादव ने लोगों से अपील की है कि वो कोरोना संक्रमित लोगों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार करना बंद करें। वीडियो की शुरुआत एक आवाज के साथ होती है, जिसमें कहा जाता है, 'मैं भी कोविड पॉजिटिव।'

Actor Raghubir Yadav said on Corona Stop treating the infected like criminals
रघुबीर यादव

इस वीडियो में कहा गया है, 'एक डॉक्टर, एक एयर हॉस्टेस, एक बच्चा, एक बूढ़ा, एक हिंदू, एक मुसलमान या किसी भी धर्म से नाता रखने वाला व्यक्ति।' इसके बाद वीडियो में रघुवीर यादव कहते हैं, 'आजकल कोविड पॉजिटिव होना किसी जुर्म से कम नहीं है। लोग सोचते हैं कि अगर आप कोविड पॉजिटिव हैं तो आप एक मुजरिम हैं। ये गलत है, ये सोच बिल्कुल ही गलत है और इसे रोकने की जरूरत है। हाथ मत मिलाइये, कोरोना को रोकने के लिए सही सोच को मिलाइये।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Raghubir Yadav said on Corona Stop treating the infected like criminals
रघुबीर यादव

रघुवीर यादव के इस वीडियो को तीन संगठनों ने मिलकर रिलीज किया है, जिसमें मुंबई आधारित वातावरण फाउंडेशन, बेंगलुरु आधारित झटका डॉट ओआरजी और बिहार आधारित सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट शामिल है।

विज्ञापन
Actor Raghubir Yadav said on Corona Stop treating the infected like criminals
रघुबीर यादव

हाल ही रघुवीर यादव वेबसीरीज पंचायत में नजर आए थे। इसमें उन्होंने गांव में मुखिया पति का किरदार निभाया था। इस सीरिज में उनके काम को बहुत पसंद किया गया। साथ ही वेबसीरीज की भी खूब तारीफ हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed