फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घंटी बजते ही गर्भवती ने खोला दरवाजा, सामने रणवीर सिंह को देखते ही ऐसे किया रिएक्ट

Sat, 24 Aug 2019 12:01 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 24 Aug 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Actor Ranveer Singh shooting for film 83 in London met her pregnant Fan
फैन के साथ रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सितारे अपने फैंस से बनते हैं और जो सच्चे सितारे होते हैं वे अपने फैंस की कद्र करना भी जानते हैं। हिंदी सिनेमा के टॉप तीन सितारों में शुमार रणवीर सिंह भी इस बात को बखूबी जानते भी हैं और मानते भी हैं। तभी तो फिल्म 83 की शूटिंग के दौरान लंदन में वह जा पहुंचे एक ऐसे फैन के घर जिसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उनके ‘सपनों का राजकुमार’ उनके घर के दरवाजे पर दस्तक दे देगा।

Actor Ranveer Singh shooting for film 83 in London met her pregnant Fan
ranveer singh - फोटो : instagram

रणवीर सिंह के एक करीबी सूत्र ने इस पूरे वाकये को अमर उजाला के साथ लंदन से साझा किया है। इस सूत्र ने बताया कि लंदन के सरे में रणवीर सिंह की एक बहुत पुरानी प्रशंसक रहती हैं किरन। वह रणवीर सिंह का सबसे पुराना फैन क्लब रणवीरियंसएफसी भी चलाती है। रणवीर जब भी लंदन में होते हैं तो किरन उनसे मिलने जरूर आती है। इस बार लंदन में 83 की शूटिंग के दौरान रणवीर को पता चला कि किरन मां बनने वाली हैं और ऐसी हालत में हैं कि उनसे मिलने नहीं आ सकतीं।

पढ़ें: अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर मलाइका ने कही थी दिल की बात, अब इस करीबी ने भी किया कमेंट

Actor Ranveer Singh shooting for film 83 in London met her pregnant Fan
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सूत्र ने आगे बताया कि अपनी फैन किरन के बारे में पता चलने पर रणवीर ने शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें चौंकाने की योजना बनाई। सारी तैयारी की गई और शूटिंग के तुरंत बाद रणवीर निकल गए अपनी इस फैन से मिलने। करीब पौने घंटे के सफर के बाद रणवीर ने जब किरन के घर की घंटी बजाई तो अपने सुपरस्टार को सामने देख किरन की आंखों में आंसू आ गए। रणवीर ने किरन के घर पर करीब डेढ़ घंटे समय व्यतीत किया और उनके पति के अलावा उनके घरवालों, रिश्तेदारों और मित्रों से देर तक मुलाकात की। किरन के लिए ये लम्हे किसी सपने के सच होने जैसे ही थे।

पढ़ें: घुटनों पर बैठकर रणवीर ने महिला को दिया गुलाब तो बदले में मिला Kiss, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ranveer Singh shooting for film 83 in London met her pregnant Fan
Ranveer Singh - फोटो : amar ujala mumbai

किरन ने अपन खुशी का इजहार ट्विटर पर भी किया। वह कहती हैं, ‘रणवीर को एकदम से सामने देख पहले तो मुझे समझ ही नहीं आया कि मैं करूं क्या। मैं तो भागकर किचन में छिप गई, मेरे पति ने ही सबकुछ संभाला। मेरे पति ने रणवीर को ये भी बता दिया कि मैं किचन में छिप गई हूं। मैं तो खुद को च्यूंटी काटकर देखती रही कि जो कुछ हो रहा है वह सच ही है ना, मैं सपना तो नहीं देख रही। फिर उन्होंने मुझे बहुत सारा प्यार दिया और ये लम्हा मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी।’

(रणवीर के साथ की किरन की फोटो का चेहरा उनकी गोपनीयता बकरकार रखने के लिए ब्लर कर दिया गया है)

पढ़ें: जब साली ने रणवीर सिंह को किया किस, तो एक्टर ने दिया ये रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed