फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गरीबों को खाना बांटने का प्रचार इस अभिनेता को पड़ा भारी, कर्मचारियों ने लगाया वेतन न देने का आरोप

Thu, 07 May 2020 02:00 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 07 May 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Actor Sachiin Joshi employees have accused him of non-payment of dues
Sachiin Joshi - फोटो : ट्विटर

लॉकडाउन के दौरान गरीबों का खाना बांटकर उसका प्रचार करने के चक्कर में अभिनेता सचिन जोशी बुरे फंस गए हैं। सचिन जोशी गुटखा किंग जगदीश जोशी के बेटे हैं जिनका नाम सीबीआई की चार साल पहले दायर चार्जशीट में भी शामिल है। सीबीआई की चार्जशीट में कहा गया है कि जगदीश जोशी और माणिकचंद गुटखा चलाने वाले रसिकलाल धारीवाल ने अपने मामले सुलझाने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मदद ली।

Actor Sachiin Joshi employees have accused him of non-payment of dues
Sachiin Joshi - फोटो : ट्विटर

दरअसल, लॉकडाउन की वजह से काम न मिलने वाले कर्मचारियों को खाना बांटने के लिए अभिनेता और बिजनेसमैन सचिन जोशी जैसे ही आगे आए, वैसे ही विवादों में घिर गए हैं। सचिन की कंपनी वाइकिंग वेंचर्स में काम करने वाले कर्मचारियों ने सचिन का भांडा फोड़ दिया है।

Actor Sachiin Joshi employees have accused him of non-payment of dues
Sachiin Joshi - फोटो : ट्विटर

कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें सचिन की कंपनी छोड़े हुए कई महीने बीत गए हैं लेकिन अभी तक उन्हें अपने काम का पैसा नहीं मिला है। ऐसे में कोई व्यक्ति दान कैसे कर सकता है? सचिन जोशी इससे पहले उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 2017 की बैंक नीलामी में विजय माल्या की गोवा स्थित किंगफिशर विला को 73 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sachiin Joshi employees have accused him of non-payment of dues
Sachiin Joshi Family - फोटो : ट्विटर

वाइकिंग वेंचर्स में काम करने वाले तमाम लोगों को नौकरी छोड़ने के बाद पूरा भुगतान नहीं किया गया। यहां तक कि कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों के फोन तक उठाने बंद कर दिए। पूरे मामले में नया टर्न ये भी है कि सचिन जोशी की कंपनी ने अब इन कर्मचारियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाकर उनके खिलाफ जांच जारी होने की बात कही है।

विज्ञापन
Actor Sachiin Joshi employees have accused him of non-payment of dues
Sachiin Joshi - फोटो : ट्विटर

वहीं, खबरों के मुताबिक कंपनी छोड़ चुके कुछ कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कभी बताया ही नहीं गया कि वह किसी छानबीन का हिस्सा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed