फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vizag Gas Leak Tragedy: जहरीली गैस लीक होने पर बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख, कहा- '2020 की एक और तबाही...'

Thu, 07 May 2020 01:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 07 May 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
LG Polymers Gas Leak News in Hindi: Vizag Gas Leak Rakul Preet Singh Ram Charan Tamannaah Bhatia and Ravi Teja reactions
एलजी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीक - फोटो : Twitter

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एलजी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीक होने से घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है वहीं 800 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल गैस के रिसाव को काबू कर लिया गया। इस दर्दनाक घटना पर लोगों की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियों आनी शुरू हो गई हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस घटना पर दुख जताया है। 

LG Polymers Gas Leak News in Hindi: Vizag Gas Leak Rakul Preet Singh Ram Charan Tamannaah Bhatia and Ravi Teja reactions
rakul preet singh - फोटो : file photo

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने विजाग गैस लीक होने पर दुख जताया। उन्होंने अपने अपने ट्वीट में लिखा है, 'विजाग गैस लीक पर बहुत दुख है। मेरी संवेदनाएं इस त्रासदी से प्रभावित हुए लोगों के साथ है। हालात को काबू में लाने के लिए जल्द ही कदम उठा लिए जाएंगे। मेरे विजाग के लोगों को सुरक्षित रहो...'
 

LG Polymers Gas Leak News in Hindi: Vizag Gas Leak Rakul Preet Singh Ram Charan Tamannaah Bhatia and Ravi Teja reactions
Ram Charan Teja - फोटो : file photo

साउथ सिनेमा के अभिनेता राम चरण ने ट्विटर पर इस घटना के लिए शोक जताते हुए लिखा, 'विजाग गैस लीक घटना के जुड़े दृश्य दिल देहला देने वाले हैं। इस घटना में मरने वालों के परिवार वालों के साथ मेरे संवेदनाएं हैं। उम्मीद है कि इस घटना से प्रभावित लोगों के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे होंगे। मैं विजाग के लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं'। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
LG Polymers Gas Leak News in Hindi: Vizag Gas Leak Rakul Preet Singh Ram Charan Tamannaah Bhatia and Ravi Teja reactions
Tamannaah Bhatia - फोटो : file photo

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने विजाग गैस लीक की घटना के लिए अपने ट्वीट में लिखा, 'जैसे ही मैं जागी विजाग गैस लीक की घटना सुर्खियों में थी। जिन्होंने भी अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना और जो अस्पताल में भर्ती हैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ करती हूं।' मशहूर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की अभिनेत्री कुबरा सेट ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'विजाग गैस लीक 2020 की एक और तबाही है। विजुअल्स दिल दहला देने वाले हैं। अब सरकार को कुछ करना चाहिए।'
 


 

विज्ञापन
LG Polymers Gas Leak News in Hindi: Vizag Gas Leak Rakul Preet Singh Ram Charan Tamannaah Bhatia and Ravi Teja reactions
रवि तेजा - फोटो : file photo

साउथ सिनेमा से सुपरस्टार रवि तेजा ने भी गैस लीक पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'विजाग गैस लीक की खबर सुनपर काफी परेशान हूं। हर दिन ये साल खराब होता जा रहा है। इस घटना में मारे गए परिवारवालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और घायल हुए लोगों की के लिए मैं जल्द ठीक होने की कामना करता हूं'। इनके अलावा और भी कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर शोक जताया है। 
 



पढ़ें: दस साल पहले ऐसे दिखते थे ऋषि कपूर, दामाद ने साझा की थ्रोबैक तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed