फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में बड़े बड़ों ने किया सरेंडर, लेकिन लॉक डाउन में ही होने जा रही "डैडी" की बेटी की शादी

Thu, 07 May 2020 01:03 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 07 May 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Akshay Waghmare will tie knot With Arun Gawli daughter Yogita   Gawli this Friday
अक्षय और योगिता - फोटो : ट्विटर

अरुण गवली का नाम तो आपने सुना होग। मुंबई की दगड़ी चाल के वह स्वयंभू मठाधीश हैं। उनके जीवन पर दो साल पहले फिल्म भी बन चुकी है, डैडी। अर्जुन रामपाल ने इस फिल्म में अरुण गवली का किरदार निभाया। फिल्मों जैसी ही एक कहानी एक बार फिर दगड़ी चाल में लिखी जा रही है। और, इस बार कोरोना काल में। जी हां, डैडी की बेटी शुक्रवार को शादी करने जा रही है। भारत में कोरोना वायरस की वजह से जहां एक ओर वरुण धवन-नताशा दलाल और अली फजल-रिचा चड्ढा जैसे बड़े कलाकारों की शादियां रुक गईं, वहीं दूसरी ओर मराठी अभिनेता अक्षय वाघमारे और अरुण गवली उर्फ डैडी की बेटी योगिता गवली शादी कर रहे हैं।

Akshay Waghmare will tie knot With Arun Gawli daughter Yogita   Gawli this Friday
अक्षय और योगिता - फोटो : ट्विटर

अक्षय और योगिता को शादी के लिए पुणे और मुंबई पुलिस से खास अनुमति मिल गई है। ये दोनों 8 मई यानी शुक्रवार को एक दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। अक्षय और योगिता की शादी 29 मार्च को होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से उन्होंने इस योजना को रद्द कर दिया। अक्षय बताते हैं, 'हमने पुलिस से खास अनुमति मांगी थी जोकि ईमेल के जरिए मुझे मंगलवार रात को मिल गई है। इसलिए जल्दी ही हमने शादी की तारीख 8 मई ही तय कर ली।

Akshay Waghmare will tie knot With Arun Gawli daughter Yogita   Gawli this Friday
Akshay Waghmare - फोटो : ट्विटर

शादी की शॉपिंग वगैरह तो पहले ही हो चुकी है क्योंकि शादी 29 मार्च को होने वाली थी। इसलिए कोई तैयारी बाकी नहीं है।' शादी का बहुत छोटा समारोह होने वाला है जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त की मौजूद रहेंगे। अक्षय बताते हैं, 'शादी मुंबई में अरुण गवली के निवास स्थान दगड़ी चॉल में ही होगी।' गवली 2008 के हत्या के केस में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। पैरोल पर उन्हें शादी में उपस्थित रहने की अनुमति मिल गई है। अक्षय ने बताया, 'यह भी एक कारण है कि शादी का स्थान हमने उनका घर चुना है। हम चाहते थे कि इस खास दिन पर वह हमारे साथ रहें और हमें आशीर्वाद दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Waghmare will tie knot With Arun Gawli daughter Yogita   Gawli this Friday
Akshay Waghmare - फोटो : ट्विटर

शादी के दौरान परिवारों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा। अक्षय ने बताया कि सैनिटाइजर और चेहरे पर मास्क की पूरी व्यवस्था रहेगी और शादी में सिर्फ कुछ गिने-चुने लोग ही शामिल होंगे। अक्षय कहते हैं, 'लॉकडाउन खत्म होने के बाद एक बड़े रिसेप्शन की व्यवस्था की जाएगी लेकिन इसके लिए सही समय का इंतजार किया जा रहा है।' खबरों के मुताबिक इन्हीं गर्मियों में अभिनेता वरुण धवन अपनी लंबे समय से रही प्रेमिका नताशा दलाल के साथ शादी करना करने वाले थे। लेकिन, लॉकडाउन होने की वजह से इनकी शादी को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।

विज्ञापन
Akshay Waghmare will tie knot With Arun Gawli daughter Yogita   Gawli this Friday
Ali Fazal‬ and ‪Richa Chadda

हिंदी सिनेमा के अभिनेता अली फजल और ऋचा चड्ढा भी अप्रैल में ही शादी करने वाले थे। यहां तक कि उनकी शादी में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार भी अपने यहां से उड़ान भर चुके थे। लेकिन, लॉकडाउन की वजह से उनकी भी शादी टल गई। खबर है कि यह दोनों शादियां अब साल 2020 की दूसरी छमाही में होंगी। लॉकडाउन का असर सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी देखने को मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed