सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉलीवुड का ऐसा सुपरस्टार जिसकी दो ख्वाहिशें मरते दम तक रही अधूरी, इनके नाम पर जारी हुआ था डाक टिकट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Actor Sanjeev Kumar Two Wishes Remained Unfulfilled Till Death Stamp Was Issued In His Name
संजीव कुमार - फोटो : Twitter

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई अभिनेता हुए हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर खूब नाम कमाया। अपने प्रोफेशनल करियर में तो उन्होंने बुलंदियों के नए आयाम गढ़े लेकिन निजी जीवन में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखें। हम आज बात कर रहे हैं सुपरस्टार संजीव कुमार की। जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर खूब नाम कमाया लेकिन उन्हें कभी प्यार नसीब नहीं हुआ। संजीव कुमार की दो ख्वाहिशें ऐसी थी, जो कभी पूरी नहीं हो सकी। अगर संजीव कुमार को बॉलीवुड का 'ट्रेजेडी किंग' कहना गलत नहीं होगा। आज हम आपको संजीव कुमार से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। 

Trending Videos
Actor Sanjeev Kumar Two Wishes Remained Unfulfilled Till Death Stamp Was Issued In His Name
संजीव कुमार

संजीव कुमार का असली नाम हरिभाई जरीवाला था। फिल्मों में नाम कमाने के लिए अभिनेता ने अपना नाम बदल लिया था। संजीव कुमार ने जिस स्कूल से एक्टिंग सीखी थी, वहां एक एक सीनियर ने उन्हें फिल्म 'हम हिन्दुस्तानी' ऑफर की थी। ये संजीव की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उनका रोल एक कांस्टेबल का था, जो अदालत में कठघरे के बाहर खड़ा रहता है। खास बात ये थी कि इस फिल्म में संजीव कुमार एक भी डायलॉग नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sanjeev Kumar Two Wishes Remained Unfulfilled Till Death Stamp Was Issued In His Name
संजीव कुमार

इस फिल्म के बाद संजीव कुमार को फिल्मों के ऑफर्स आने लगे थे। इसके बाद उन्होंने राजा और रंक, बचपन, शिकार जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। पहली बार उन्हें साल 1970 में आई फिल्म खिलौना में नोटिस किया गया था। यही से संजीव कुमार को पहचान मिली। संजीव हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्मों में सबसे ज्यादा बार पुलिस अफसर का रोल किया है।

Actor Sanjeev Kumar Two Wishes Remained Unfulfilled Till Death Stamp Was Issued In His Name
संजीव कुमार और हेमा मालिनी

अभिनेता को भाई की तरह मानने वाली अभिनेत्री अंजू महेंद्र ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जिन महिलाओं के साथ भी उनका अफेयर रहा उन पर संजीव काफी शक किया करते थे। उन्हें लगता था कि वे उन्हें नहीं उनके पैसों को चाहती हैं। इसी सोच के चलते उनकी शादी भी नहीं हो पाई। संजीव कुमार का नाम अभिनेत्री विजेता पंडित की बहन सुलक्षणा पंडित, सुचित्रा सेन, जया प्रदा, हेमा मालिनी, जया बच्चन के साथ जुड़ा  मगर किसी के साथ भी उनकी जोड़ी नहीं बन पाई।

विज्ञापन
Actor Sanjeev Kumar Two Wishes Remained Unfulfilled Till Death Stamp Was Issued In His Name
संजीव कुमार

इसके अलावा अंजू महेंद्र ने बताया था कि संजीव कुमार मुंबई में अपना घर खरीदना चाहते थे। उनकी ख्वाहिश ही थी मुंबई नगरी में उनका खुद का एक बंगला हो। लेकिन जब भी उन्हें जब उन्हें कोई बंगला पसंद आता और उसके लिए पैसे जुटाते तब तक उसके भाव बढ़ जाते। यह सिलसिला कई सालों तक चलता रहा। जब पैसे जमा हुए और घर पसंद आया तो पता चला की वह जमीन किसी कानूनी पचड़े में फंसी है। आखिर में ये हुआ कि संजीव कुमार कभी खुद का घर खरीद ही नहीं पाये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed