{"_id":"6080608f8ebc3e8dbb659108","slug":"dharmendra-talks-about-how-he-left-two-superhit-films-of-bollywood-and-both-gone-to-amitabh-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि धर्मेंद्र बनते एंग्री यंग मैन, बताया कैसे हाथ से निकली दो सुपरहिट फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि धर्मेंद्र बनते एंग्री यंग मैन, बताया कैसे हाथ से निकली दो सुपरहिट फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी फिल्में बनी हैं जिनके हीरो उस फिल्म की पहली पसंद नहीं थे। आज के समय में ही नहीं बल्कि पुराने जमाने से फिल्मों को सितारे ठुकराते और अपनाते नजर आए हैं। जहां कई बार फिल्में ठुकराना स्टार्स के लिए फायदेमंद होता है तो वहीं कई बार उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ था बॉलीवुड के हीमैन के साथ जिन्होंने अमिताभ बच्चन की उस फिल्म को रिजेक्ट किया था जिसने बिग बी को सुपरस्टार बना दिया था। इस बात का खुलासा धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू में किया।
Trending Videos
2 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : twitter@aapkadharam
धर्मेंद्र फिल्म से भले ही दूर रह रहे हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहते हैं। अक्सर वो अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर भी खास बातें फैंस के साथ साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' पहले उन्हें ऑफर हुई थी। इतना ही नहीं 'आनंद' फिल्म में भी उन्हें रोल मिला था लेकिन किसी वजह से वो ये फिल्में नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जंजीर, धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र ने कहा, 'आपको ये जानकर हैरानी होगी की प्रकाश मेहरा की जंजीर मेरा प्रोजक्ट थी। मैं ये फिल्म पूरी तरह से करने को तैयार था लेकिन फिर निजी कारणों से की वजह से मुझे फिल्म से बाहर होना पड़ा'। आगे उन्होंने कहा कि, 'मैंने हमेशा अपने दिल को अपने दिमाग पर शासन करने की अनुमति दी। केवल एक जंजीर ही क्यों? मैंने भावनात्मक कारणों से सौ जंजीरों को छोड़ दिया था'।
4 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद धर्मेंद्र ने फिल्म आनंद के बारे में भी बात की जिसमें राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने काम किया था। इसे लेकर उन्होंने एक बड़ा मजेदार किस्सा साझा किया। धर्मेंद्र ने बताया, 'हृषिकेश मुखर्जी मेरे करीबी दोस्त थे। हमने 'अनुपमा', 'सत्यकाम', 'गुड्डी' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया था।एक दिन हम बेंग्लुरू की फ्लाइट में साथ थे। उन्होंने मुझे फिल्म आनंद की कहानी सुनाई। मुझे इससे प्यार हो गया और मैं फिल्म करने के लिए तैयार हो गया। अगली बात मुझे ये बताई गई कि फिल्म एक और अभिनेता कर रहा है'
विज्ञापन
5 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : Instagram
धर्मेंद्र ने कहा, 'मैं बहुत परेशान था, मैंने शराब के कुछ पेग पीने के बाद पूरी रात हृषिकेश मुखर्जी को फोन किया और बार बार कहा कि आनंद फिल्म मेरी है। हालांकि उन्होंने उस अभिनेता को फिल्म में लिया जो उन्होंने भूमिका के लिए सबसे अच्छा सोचा था। मैंने बुरा नहीं माना। मुझे हृषिकेश मुखर्जी याद आते हैं। वो महान फिल्म निर्माता थे'। गौरतलब है कि फिल्म 'आनंद' और 'जंजीर' दोनो ही हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी लेकिन दोनों ही धर्मेंद्र के हाथों से निकल गईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X