सब्सक्राइब करें

ऋचा चड्ढा ने सरकारी व्यवस्थाओं पर साधा निशाना, बोलीं - 'ना ऑक्सीजन है, ना अस्पतालों में बेड और...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 21 Apr 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha Attacks on Central Government, Says 'We dont have oxygen cylindres, vaccines and beds in hospitals this time'
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। चारों तरफ स्थिति बेकाबू होती नजर आ रही है और लोग खुद को सुरक्षित रखने के हर मुमकिन उपाय कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी इसका कहर खूब देखने को मिल रहा है। हाल ही में कई सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने अपने एक ट्वीट के जरिए सरकार पर तंज कसा है और व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Trending Videos
Richa Chadha Attacks on Central Government, Says 'We dont have oxygen cylindres, vaccines and beds in hospitals this time'
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala

दरअसल, ऋचा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है जो इन दिनों खूब तेजी से वायरल हो रहा है। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार की सभी कोविड व्यवस्थाओं पर एक प्रश्न चिह्न लगा दिया है। ऋचा ने अपने ट्वीट में एक मीम एंबेड किया है जिसमें साफ-साफ लिखा है कि आप (सरकार) झूठ के सिंहासन पर बैठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha Attacks on Central Government, Says 'We dont have oxygen cylindres, vaccines and beds in hospitals this time'
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

इस मीम के साथ ऋचा ने लिखा, 'हमारे पास 20 स्मार्ट शहर हैं, हम सुपरपावर भी बन जाएंगे और हमारे पास 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था और नौकरियां होंगी! आप ऐसा कह सकते हैं लेकिन इसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। आज के समय में हमारे पास ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां, बेड्स, वैक्सीन और श्मशान में जलाने के लिए लकड़ियां तक भी नहीं हैं।'
 
Richa Chadha Attacks on Central Government, Says 'We dont have oxygen cylindres, vaccines and beds in hospitals this time'
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋचा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यहां तक कि कई यूजर्स तो ऋचा के समर्थन में उतर आए हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब ऋचा ने सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखी हो। बीते दिनों भी अभिनेत्री कुंभ के शाही स्नान पर भड़क गई थीं और लिखा था कि 'यह एक महामारी फैलाने वाला इवेंट है।'

विज्ञापन
Richa Chadha Attacks on Central Government, Says 'We dont have oxygen cylindres, vaccines and beds in hospitals this time'
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात ऋचा के वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'लाहौर कॉन्फिडेंशियल' जी 5 पर रिलीज हुई थी। इसके पहले उनकी फिल्म 'शकीला' और 'मैडम चीफ मिनिस्टर' सिनेमाघर में रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed