फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharad Kelkar: शरद केलकर ने की सुशांत सिंह राजपूत की जमकर तारीफ, कहा- दो ही अभिनेताओं ने अब तक...

Wed, 23 Nov 2022 01:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 23 Nov 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Actor Sharad Kelkar Praised Sushant Singh Rajput in his recent interview
शरद केलकर - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी उनके बारे में सेलेब्स से लेकर फैंस तक बातें किया करते हैं। सुशांत उन अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर छोटे पर्दे के बाद बॉलीवुड में भी नाम कमाया था। 


Akshay Kumar: हेरा फेरी 3 छोड़ने के बाद अक्षय ने साइन की नई कॉमेडी फिल्म, इन अभिनेत्रियों के साथ जमेगी जोड़ी!

Actor Sharad Kelkar Praised Sushant Singh Rajput in his recent interview
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक्टर शरद केलकर ने उनकी जमकर तारीफ की है। शरद भी सुशांत की तरह टीवी के बाद इन दिनों फिल्मों में नजर आ रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सुशांत के बारे में बात करते हुए कहा कि वह एक ऐसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने टीवी के जरिए लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। उन्होंने आगे कहा कि छोटे पर्दे पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी बड़ा मुकाम हासिल कर मिसाल पेश की। 
Drishyam 3: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' पर निर्देशक ने लगाई मुहर, मोहनलाल के साथ शानदार सरप्राइज देंगे अभिनेता

Actor Sharad Kelkar Praised Sushant Singh Rajput in his recent interview
शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

शरद ने सुशांत की तारीफ करते हुए आगे कहा कि इंडस्ट्री में केवल दो ही ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने इस तरह अपना काम किया। एक तो शाहरुख ने छोटे पर्दे पर एक्टिंग के बाद फिल्मों का रुख किया। वहीं, सुशांत भी अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में आगे बढ़े थे। इस बातचीत में शरद ने आगे बताया कि वह सुशांत को काफी पहले से जानते थे। एक्टर ने कहा कि जब वह टीवी इंडस्ट्री में काम करते थे तब उनका और मेरा सेट पास में ही था। हम अक्सर बैठकर देर तक बातें किया करते थे। वह शानदार अभिनेता होने के साथ एक अच्छे इंसान भी थे। 
Photos Of The Day: मन्नत की नेमप्लेट फ्लॉन्ट करती नजर आईं गौरी और शनाया का कातिल लुक, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sharad Kelkar Praised Sushant Singh Rajput in his recent interview
शरद केलकर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शरद केलकर अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। हाल ही में वह हर हर महादेव में नजर आए थे। इससे पहले वह कोड नेम तिरंगा, ऑपरेशन रोमियो और भुज में भी दिखे थे। साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म लक्ष्मी में उनके काम की जमकर तारीफ भी हुई थी।
Mannat: क्या सच में 'मन्नत' की नेमप्लेट में जड़े हैं हीरे? गौरी खान ने तस्वीर शेयर कर बताई सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed