{"_id":"5f05a42e8ebc3e63b42d8484","slug":"actor-susheel-gowda-died-by-suicide-in-his-home-town-mandya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Susheel Gowda Death: टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने की आत्महत्या, फैंस और सितारे दे रहे श्रद्धांजलि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Susheel Gowda Death: टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने की आत्महत्या, फैंस और सितारे दे रहे श्रद्धांजलि
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 08 Jul 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशील गौड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के लिए पिछले कुछ महीने किसी सदमे से कम नहीं रहे। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद एक और बुरी खबर सामने आई है कि अब एक टीवी अभिनेता ने खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है।
2 of 5
सुशील गौड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
30 वर्षीय सुशील अपने गृह नगर मंड्या (कनार्टक) में थे। बीते सात जुलाई को उन्होंने आत्महत्या कर ली। सुशील एक अभिनेता होने के साथ साथ फिटनेस ट्रेनर भी थे। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए सुशील लगातार मेहनत कर रहे थे। उनकी आने वाली फिल्म 'सलगा' (Salaga) में वो एक पुलिस के रोल में नजर आने वाले थे। सुशील ने रोमांटिक सीरियल 'अंतपुरा' में भी काम किया था।
3 of 5
सुशील गौड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशील गौड़ा की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता दुनिया विजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'जब मैंने पहली बार उसे देखा था तो मुझे वो हीरो की तरह लगे थे। फिल्म रिलीज होने से पहले ही वो हमें बहुत जल्दी छोड़ कर चले गए। आत्महत्या करना किसी समस्या का हल नहीं है। मुझे लगता है कि इस साल मौत का सिलसिला नहीं रुकेगा। केवल कोरोना वायरस की वजह से यह नहीं हो रहा है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं। उनमें विश्वास की कमी है। इस वक्त मजबूत होकर रहना है, जिससे इस मुश्किल घड़ी से निकल जाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशील गौड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक अरविंद कौशिक ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 'बेहद दुखद खबर की जानकारी मिली। सुशील गौड़ा, जो टीवी सीरियल 'अंतपुरा' में लीड रोल में थे, अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत पिछले कुछ महीने से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। इससे पहले सरोज खान, इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, योगेश सहित कई बड़े सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।