{"_id":"5f058e268ebc3e42bf7802bf","slug":"sanjeev-kumar-birthday-special-know-about-his-film-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो मिनट के रोल ने संजीव कुमार को बना दिया अभिनेता, फिल्मों में ऐसे किरदार करने की वजह से बने सदाबहार कलाकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो मिनट के रोल ने संजीव कुमार को बना दिया अभिनेता, फिल्मों में ऐसे किरदार करने की वजह से बने सदाबहार कलाकार
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार का जन्मदिन नौ जुलाई को होता है। उनका पूरा नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। वह फिल्म इंडस्ट्री में हरिभाई के नाम से मशहूर थे। संजीव कुमार ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों से दर्शकों के दिलों को जीता और हिंदी सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी। संजीव कुमार ने अपने फिल्मी सफर में एक से बढ़कर एक किरदार भी किए, लेकिन साल 1975 में आई फिल्म शोले में ठाकुर का किरदार सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गया।
2 of 5
संजीव कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजीव कुमार का जन्म नौ जुलाई साल 1938 को गुजरात में हुआ था। कुछ सालों बाद उनका पूरा परिवार मुंबई आकर बस गया। संजीव कुमार एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अभिनय की दुनिया को किसी मजबूरी या पैसों की तंगी की वजह से नहीं बल्कि अपनी रुचि के कारण चुना था। संजीव कुमार ने पहले इप्टा और इंडियन नेशनल थियेटर में रंगमंच सीखा। जिसके बाद उन्होंने साल 1960 में उन्हें फिल्मालय के बैनर तले बनी फिल्म हम हिंदुस्तानी से पहली बार हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा था।
3 of 5
अमिताभ बच्चन और संजीव कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म हम हिंदुस्तानी में संजीव कुमार एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए थे। उनका यह किरदार सिर्फ दो मिनट का था लेकिन उन्होंने इस किरदार से बड़े पर्दे पर एक अलग छाप छोड़ी। इसके बाद संजीव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। संजीव कुमार को साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म खिलौना से जबरदस्त कामयाबी मिली थी। इसके बाद उन्होंने अभिनेता के रूप में अपनी अलग पहचान बना ली। संजीव कुमार ने फिल्म दस्तक(1970) और कोशिश (1972) के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजीव कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा संजीव कुमार को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार से भी नवाजा गया था। संजीव कुमार बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे, जो अपने से ज्यादा उम्र के किरदार करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म में नायक के अलावा पिता के भी खूब किरदार निभाए हैं। संजीव कुमार और जया बच्चन की जोड़ी एक समय बहुत हिट रही थी। संजीव कुमार ऐसे कलाकार थे जिन्होंने जया बच्चन के साथ उनके पति से लेकर ससुर तक के किरदार निभाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
संजीव कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
संजीव कुमार ने जया बच्चन के साथ फिल्म कोशिश में पति, अनामिका में प्रेमी, शोले में ससुर और सिलसिला में भाई का रोल किया था। 47 साल की उम्र में छह नवंबर साल 1985 को दिल का दौरा पड़ने से संजीव का निधन हो गया था। हिंदी फिल्म जगत में उनके महान और अभूतपूर्व काम की छाप आज तक बरकरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।