बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस बीते दिनों कोरोना काल में अभिनेता सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस में होने की वजह से चर्चा में थीं। वो वहां रहकर अक्सर तस्वीरें लेती, वीडियो बनाती और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती थीं। अब एक बार फिर से जैकलीन फर्नांडिस चर्चा में हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि वह कुछ वक्त पहले तक घबराहट और व्याकुलता महसूस कर रही थीं।
इस बुरे दौर से गुजर रही हैं जैकलीन फर्नांडिस, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने किया खुलासा
जैकलीन फर्नांडिस फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इस बार जैकलीन फर्नांडिस ने अपना खास वीडियो साझा कर खुलासा किया है कि वह बीते कुछ हफ्तों से अजीब तरह की घबराहट से गुजर रही थीं।
जैकलीन फर्नांडिस ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह योगा करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ जैकलीन फर्नांडिस ने एक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया है वह बीते कुछ हफ्तों से घबराहट और व्याकुलता से गुजर रही थीं। जैकलीन फर्नांडिस ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं बीते कुछ हफ्तों से घबराहट और व्याकुलता महसूस कर रही थी।'
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
जैकलीन फर्नांडिस ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हालांकि, योगा ने मुझे इस पल में जीना भी सिखाया है और क्या ज्यादा महत्वपूर्ण है, आभार जिंदगी के लिए और जिंदा रहने के लिए। सभी का दिन बेहतर हो, नमस्ते।' सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिस का यह पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान और उनकी करीबी दोस्त यूलिया वंतूर के साथ अभिनेता के पनवेल वाले फार्म हाउस पर रुकी हुई थीं। इस दौरान सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस ने एक गाने की शूटिंग भी की थी। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस खुद भी सलमान के फार्म हाउस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती थीं।
पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं अभिनेता टॉम क्रूज, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई