टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के फिटेस्ट अभिनेताओं में से एक हैं। वो अक्सर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखते हैं। एक बार फिर से टाइगर ने अपनी शर्टलेस फोटो साझा की है जिसमें वो सिक्स पैक एब्स में नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार कहानी कुछ और है।
टाइगर श्रॉफ ने साझा की ऐसी तस्वीर, देखकर अनुपम खेर ने कहा- 'कुछ खाते क्यों नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर ने अपनी ये पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जब दाढ़ी नहीं आती थी। बचपना।' टाइगर के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। यह तस्वीर टाइगर की पहली फिल्म हीरोपंती के वक्त की लग रही है।
Jab daadi nahi aati thi...🐥 #bachpana
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
जहां टाइगर के फैंस को ये तस्वीर पसंद आ रही हैं, तो वहीं अनुपम खेर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'हड्डियां निकल आई हैं, कुछ खाते क्यों नहीं?' अनुपम खेर के इस कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, 'हमारे लिए तब भी परफेक्ट हैं।' वहीं

टाइगर अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अक्सर फिटनेस वीडियोज साझा करते रहते हैं। टाइगर अभी घर पर ही हैं। इस दौरान भी वो लगातार वर्कआउट कर रहे हैं। लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से टाइगर को कई बार घर के बाहर भी स्पॉट किया गया है।
Good thing my spidey sense kicked in.... people driving around post quarantine be like 🙉
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
फिल्मों की बात करें तो टाइगर श्रॉफ आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में देखे गए थे। फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में टाइगर के अलावा रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
सारा के साथ सुशांत का थ्रोबैक वीडियो आया सामने, 'केदारनाथ' के आखिरी दिन जमकर की थी पार्टी