{"_id":"5b7fb0af42c79246475f6d56","slug":"actor-vijay-chavan-passes-away-at-63","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मराठी-हिन्दी फिल्मों के अभिनेता विजय चव्हाण का निधन, 350 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मराठी-हिन्दी फिल्मों के अभिनेता विजय चव्हाण का निधन, 350 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
Fri, 24 Aug 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विजय चव्हाण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिन्दी और मराठी इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। मराठी और हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता विजय चव्हाण का 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। विजय चव्हाण पिछले काफी समय से वो बीमारी चल रहे थे। लेकिन विजय की तबीयत बुधवार को और बिगड़ गई।
2 of 4
विजय चव्हाण
बुधवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो जाने के बाद उन्हें मुलुंड के फोर्टिज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। अभिनेता विजय चव्हाण का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे मुलुंड में किया जाएगा। इस मौके पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि विजय चव्हाण थिएटर और फिल्मी स्क्रीन दोनों ही पर्दों पर काफी मशहूर थे।
3 of 4
विजय चव्हाण
विजय चव्हाण ने करीब 350 से ज्यादा हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम किया। मराठी स्टेज ड्रामा ‘मोरुची मावशी’ से इन्हें मराठी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली। चव्हाण को उनकी कॉमिक भूमिकाओं के लिए जाना जाता था, ‘जापतलेला’, ‘पचडले’, ‘मुम्बैचा दबवाला’ और ‘श्रीमंत दामोदर पंत’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विजय चव्हाण
साल 2007 में आई उनकी फिल्म 'मुंबईचा डबेवाला' साल 2015 में आई फिल्म 'सासुचा स्वंयवर' भी उनकी यादगार रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।