फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: फिल्म रिलीज से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए ये सितारे, आज भी याद करते हैं फैंस

Mon, 20 Nov 2023 01:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 20 Nov 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
Actors Could Not Watch Their Last Movies Sushant Singh Rajput Satish kaushik Sridevi Irrfan Khan Rishi Kapoor
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

किसी भी फैन के लिए अपने फेवरेट सितारे को अलविदा कहना आसान नहीं होता है। बॉलीवुड में जिन मशहूर हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा, उन्होंने इंडस्ट्री में एक ऐसा खालीपन भी छोड़ दिया है कि उसे कभी नहीं भरा जा सकता है। भले ही वे सितारे हमारे बीच नहीं हो लेकिन उन्होंने जो काम किया है वो हमेशा जीवित रहेगा। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी फिल्म को रिलीज होते हुए नहीं देख सके। आइए जानते हैं...


Sanjay Gadhvi Funeral: यशराज की तरफ से अंतिम विदाई देने पहुंचीं रानी, शोकयात्रा में शामिल ये बॉलीवुड सितारे

Actors Could Not Watch Their Last Movies Sushant Singh Rajput Satish kaushik Sridevi Irrfan Khan Rishi Kapoor
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर

ऋषि कपूर बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक थे। अपनी एक्टिंग से वह लाखों दिलों पर राज करते थे। हर तरह के किरदार में खुद ढालना उन्हें बखूबी आता था। कैंसर की वजह से ऋषि कपूर की जान चली गई। इस बीमारी से जूझते हुए वे शर्माजी नमकीन की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन यह फिल्म पूरी होने से पहले ही वे चल बसे। इसके बाद फिल्म में उनके बाकी के दृश्यों को परेश रावल ने पूरा किया। 

Actors Could Not Watch Their Last Movies Sushant Singh Rajput Satish kaushik Sridevi Irrfan Khan Rishi Kapoor
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत भी उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनका निधन उनकी फिल्म के रिलीज होने से पहले ही हो गया। 24 जुलाई 2020 को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई ये सुशांत की आखिरी फिल्म थी, जिसे फैंस ने नम आंखों से देखा। दिल बेचारा हॉलीवुड फिल्म द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का हिंदी रीमेक थी। सुशांत ने इमैनुएल राजकुमार जूनियर उर्फ मैनी की भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actors Could Not Watch Their Last Movies Sushant Singh Rajput Satish kaushik Sridevi Irrfan Khan Rishi Kapoor
इरफान खान - फोटो : social media
इरफान खान

इरफान खान की आखिरी फिल्म, मर्डर एट तीसरी मंज़ल 302, उनके निधन के एक साल बाद 2020 में जी5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म में, उन्होंने शेखर सहयोगी उर्फ मिस्टर चांद की भूमिका निभाई, जो बैंकॉक में एक भारतीय नौकर है और साथी भारतीयों की मदद करता है। इस फिल्म के प्रदर्शन से पहले उनका न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से लंबी लड़ाई लड़ते हुए निधन हो गया था। 

विज्ञापन
Actors Could Not Watch Their Last Movies Sushant Singh Rajput Satish kaushik Sridevi Irrfan Khan Rishi Kapoor
श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीदेवी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक, श्रीदेवी, शाहरुख खान की फिल्म जीरो में एक कैमियो में दिखाई दी थीं, जो फरवरी 2018 में उनके आकस्मिक निधन के कुछ महीनों बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। श्रीदेवी ने फिल्म में एक पार्टी सीक्वेंस में खुद की रियल लाइफ भूमिका निभाई थी और किंग खान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखी थीं।
Anupriya Goenka: पारिवारिक परिशानियों से जूझ रही हैं अनुप्रिया गोयनका, अभिनेत्री ने निजी जीवन पर की खुलकर बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed