अजय देवगन ही नहीं, इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने भी असली शेरों संग दिए हैं सीन, एक को तो बता दिया 'पागल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखिए वीडियो..
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने स्टंट और खतरों से खेलने के लिए मशहूर हैं। कुछ फिल्मों में उन्होंने ऐसे सीन्स दिए हैं जिसे देखकर लोग दांतो तले उंगली दबा गए। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' कहे जाने वाले अक्षय सारे स्टंट्स खुद ही करते हैं। ऐसी ही उनकी एक फिल्म है 'सिंह इज़ ब्लिंग'। इस फिल्म में अक्षय ने मुफासा नाम के शेर के साथ एक सीन किया था। फिल्म में अक्षय शेर की रखवाली करते हैं लेकिन वो शेर भाग जाता है जिसे बाद में खुद अक्षय पकड़कर लाते हैं।
देखिए वीडियो..
1978 में आई धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की फिल्म आजाद में धर्मेंद्र ने बाघ से लड़ाई की थी। यह लड़ाई पूरी तरह से असली थी। इसके लिए बाकायदा बाघ लाया गया था। फिल्म के एक सीन में धर्मेंद्र, हेमामालिनी को बचाने जाते हैं अचानक वहां बाघ आ जाता है और उसके बाद दोनों की भिड़ंत होती है।
देखें वीडियो...
1977 में आई फिल्म 'खून पसीना' फिल्म अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के एक सीन में अमिताभ बच्चन ने बाघ के साथ लड़ाई की थी। मेले में अचानक बाघ अपने पिजड़े से बाहर निकाल आता है। अमिताभ अपनी जान जोखिम में डालकर उससे लड़ते हैं और वापस पिजड़े में डाल देते हैं। अमिताभ ने एक बार अपने ट्विटर पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वह बाघ के साथ लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'खून पसीना' में वास्तविक बाघ के साथ लड़ने के काम को आज के निर्देशकों के साथ साझा किया तो उन्हें लगा कि मैं तब पागल था।'
देखें वीडियो...

कमेंट
कमेंट X