फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: पत्नी के रहते इन सितारों को हुई दूसरी मोहब्बत, प्यार में हारने के बाद फिर आए पहली बीवी के पास

Fri, 02 Feb 2024 05:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 02 Feb 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Actors Return To their Wife After Divorce or Extra Marital Affair Dilip Kumar Raj Babbar Anu Kapoor
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं प्यार कोई बंधन नहीं देखता। तभी तो पर्दे पर चाहे जो किरदार हों लेकिन असल जिंदगी में जब कोई कलाकार अपना जीवन साथी चुनता है तो सभी बंधनों से परे होता है। बॉलीवुड में भी यह ट्रेंड हमेशा से चले आ रहा है। हालांकि, दो लोगों के रिश्तों में किसी तीसरे का आना भी हमेशा से कायम रहा है। तो आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी शादी के बाद दूसरी मोहब्बत हुई, लेकिन दूसरी मोहब्बत से निराश होने के बाद वे अपनी पहली पत्नी के पास वापस लौट आए थे।

Actors Return To their Wife After Divorce or Extra Marital Affair Dilip Kumar Raj Babbar Anu Kapoor
राज बब्बर - फोटो : सोशल मीडिया
राज बब्बर
अभिनेता राज बब्बर ने दो शादियां की थी। राज की पहली शादी नादिरा दहीर से हुई थी, लेकिन बाद में अभिनेता स्मिता पाटिल को दिल दे बैठे थे।  कुछ वक्त बाद उन्होंने नादिरा को तलाक दिए बगैर स्मिता से शादी कर ली थी । बाद में बच्चे के जन्म के वक्त स्मिता की मौत हो गई। इसके बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी के पास वापस लौट आए थे।
Actors Return To their Wife After Divorce or Extra Marital Affair Dilip Kumar Raj Babbar Anu Kapoor
दिलीप कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलीप कुमार
दिलीप कुमार ने 11 अक्टूबर 1966 को सायरा बानो से पहली शादी की थी। कहा जाता है कि साहेब और सायरा बानो के रिश्ते में कुछ दूरी भी आई थी। खबरों की मानें तो दिलीप ने बाद में 1982 में  आस्मा से निकाह किया था। हालांकि, 1983 में आस्मा से तलाक के बाद वे वापस सायरा बानो के पास लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actors Return To their Wife After Divorce or Extra Marital Affair Dilip Kumar Raj Babbar Anu Kapoor
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित शेट्टी
बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में शुमार रोहित शेट्टी अपनी सीरीज द इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। रोहित का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2012 में जब रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' बच्चन रही थी तो उसी दौरान डायरेक्टर के साथ प्राची देसाई की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि, कुछ समय के बाद  वे अपनी पत्नी माया के पास वापस लौट आए थे।
विज्ञापन
Actors Return To their Wife After Divorce or Extra Marital Affair Dilip Kumar Raj Babbar Anu Kapoor
अनु कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनु कपूर
अनु कपूर ने दो शादियां रचाई हैं। उन्होंने पहली शादी अनुपमा से साल 1992 में की थी. उनकी पहली पत्नी अनुपमा यूएस की रहने वाली थीं और अन्नू कपूर से 13 साल छोटी भी थीं। शादी के कुछ दिन बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। बाद में उन्होंने 1995 में अरुणिता मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, दूसरी शादी भी असफल रही थी। इसके बाद ने फिर से अपनी पहली पत्नी के पास वापस लौट आए थे।

Kangana Vs Javed: कंगना रणौत को बॉम्बे हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, मानहानि मामले में नहीं मिली राहत
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed