फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actors: बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने खोल दिए सह-कलाकारों के राज, फैंस को मिल गया चर्चा का विषय

Sat, 02 Nov 2024 04:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 02 Nov 2024 04:58 PM IST
सार

अपने सह-कलाकारों की बातों को ज्यादातर अभिनेता, अभिनेत्रियां छिपा कर रखते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी कलाकार हैं, जिन्होंने जाने-अनजाने अपने सह-कलाकारों के राज खोल दिए।

विज्ञापन
Actors Revealed Secrets of Their Co-stars Anil Kapoor Shilpa Shetty Priyanka Chopra Arjun Kapoor
अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-3' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है, इसमें उनके साथ विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसी मंझी हुईं अदाकारें भी हैं। विद्या के साथ तो कार्तिक का अच्छा रिलेशनिशप भी है, यही कारण है कि कुछ समय पहले जब ये दोनों फिल्म 'भूल भुलैया-3' का प्रमोशन कर रहे थे तो विद्या ने कार्तिक के रिलेशनशिप का राज खोल दिया। ये दोनों कलाकार कपिल शर्मा के शो में शामिल हुए, जहां पर विद्या ने बताया कि जब 'भूल भुलैया-3' की शूटिंग कार्तिक हमारे साथ कर रहा था तो बीच-बीच में फोन पर व्यस्त हो जाता। इस दौरान किसी को 'लव यू, मी टू' कहता रहता। इससे हमें इनकी प्रेमिका के बारे में पता चला। विद्या की बात सुनकर कार्तिक बस मुस्कुरा कर रह गए, वह कुछ बोल नहीं पाए। यह पहली बार नहीं है कि किसी अभिनेता या अभिनेत्री ने अपने सह कलाकार के जीवन से जुड़े राज मीडिया या फैंस के सामने खोल दिए हों। इससे पहले भी कई कलाकार ऐसा कर चुके हैं। ऐसे ही चार कलाकारों के बारे में जानिए, जिन्होंने दुनिया को बता दिए अपने सह-कलाकारों के राज। 

Actors Revealed Secrets of Their Co-stars Anil Kapoor Shilpa Shetty Priyanka Chopra Arjun Kapoor
अनिल कपूर-शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@theshilpashetty, @anilskapoor

अनिल कपूर 
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कुछ साल पहले अनिल कपूर ने शिल्पा शेट्टी के लिप जॉब की बात की। उन्होंने करण को बताया कि जब वह अपनी फिल्म 'बधाई हो बधाई' की शूटिंग कर रहे थे तो शिल्पा ने लिप जॉब करवाया। मुझे उनका उस वक्त लिप जॉब कराना ठीक नहीं लगा क्योंकि हमारी फिल्म शुरुआती दौर में थी। शिल्पा के लिप जॉब करवाने की वजह से फिल्म बनने में थोड़ी देर हुई। लेकिन बाद में मुझे उनके लिप काफी अच्छे नजर आए, वह बहुत ही अच्छी लगने लगीं।

Actors Revealed Secrets of Their Co-stars Anil Kapoor Shilpa Shetty Priyanka Chopra Arjun Kapoor
प्रियंका चोपड़ा-अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra, @arjunkapoor

प्रियंका चोपड़ा 
इस समय अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं, वह अब रिलेशनशिप में नहीं हैं। लेकिन इनके रिश्ते की खबर पहली बार दुनिया को करण जौहर के ही शो में प्रियंका चोपड़ा की वजह से पता चली। बातों-बातों में प्रियंका ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के डेट करने की बात को करण से साझा कर दिया। यह शो जब दर्शकों ने देखा तो उन्हें भी अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की खबर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actors Revealed Secrets of Their Co-stars Anil Kapoor Shilpa Shetty Priyanka Chopra Arjun Kapoor
अक्षय कुमार-कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम-@kiaraaliaadvani, @akshaykumar

अक्षय कुमार 
अक्षय कुमार हमेशा ही अपने सह-कलाकारों को छेड़ते हैं, उनके साथ मस्ती-मजाक करते हैं। एक शो में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी साथ में शामिल हुए। इसी शो में अक्षय ने कियारा की तरफ देखते हुए कहा कि बड़े सिद्धांतों वाली लड़की है। दरअसल, अक्षय का इशारा सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरफ रहा, क्योंकि उस समय कियारा सिद्धार्थ को डेट कर रही थीं, लेकिन किसी को भी इस बात की खबर नहीं थी। लेकिन अक्षय का इशारा पाकर मीडिया और दर्शकों को कियारा के रिलेशनशिप की खबर हो गई। 

विज्ञापन
Actors Revealed Secrets of Their Co-stars Anil Kapoor Shilpa Shetty Priyanka Chopra Arjun Kapoor
जान्हवी कपूर-खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@jhanvi_kapoor_official

जान्हवी कपूर 
जान्हवी कपूर ने खुद के रिलेशनशिप का राज करण जौहर के शो में खुद ही खोल दिया। वह अपनी बहन खुशी कपूर के साथ इस शो में शामिल हुईं। करण ने सवाल किया कि आपके फोन के स्पीड डॉयल में किन तीन लोगों के नंबर सेव हैं, तो जान्हवी ने कहा कि पापा, खुशी और शिखु (शिखर पहाड़िया)। यह कहते ही वह सकपका जाती हैं और फिर हंसने लगती हैं। इसके बाद तो सभी को पता चल गया कि शिखर और जान्हवी डेट कर रहे हैं, अब तो यह दोनों साथ में कई इंवेट्स में नजर आते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed