फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lord Shiva Role In Movies: अक्षय से पहले परदे पर भगवान शिव का रोल निभा चुके हैं ये सितारे, देखिए लिस्ट

Wed, 22 Jan 2025 12:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 22 Jan 2025 12:38 AM IST
सार

Lord Shiva Role In Movies: अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म 'कनप्पा' में भगवान शिव के रोल में नजर आने वाले हैं। उनसे पहले और भी कई सितारे भोलेबाबा का रोल परदे पर अदा कर चुके हैं। जानते हैं

विज्ञापन
Actors Who Played Lord Shiva on Screen Akshay Kumar Kannappa kamal hassan Rajnikanth Chiranjeevi
भगवान शिव के रोल में सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म 'कनप्पा' में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म से उनकी झलक सामने आई। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में दिखाई देने वाले हैं। पोस्टर में वे एक हाथ में डमरू और दूसरे में त्रिशूल थामने नजर आए। इससे पहले फिल्म ओएमजी 2 में भी उनका किरदार भगवान शिव पर आधारित रहा। अक्षय कुमार से पहले और भी सितारे परदे पर भगवान शिव की भूमिका अदा कर चुके हैं। 

Actors Who Played Lord Shiva on Screen Akshay Kumar Kannappa kamal hassan Rajnikanth Chiranjeevi
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत 
साल 1993 में आई तमिल फिल्म 'उजहाइपपली' (Uzhaippali) में रजनीकांत ने कुली का किरदार निभाया, जो पैसों के लिए एक प्रॉपर्टी का, विदेशी रिटर्न मालिक बनने का नाटक करता है। पता चलता है कि जिन्होंने उससे ये नाटक करवाया वो फ्रॉड हैं। इसके बाद लोगों ने रजनीकांत के किरदार को खोजना शुरू किया। पुलिस से बचने के लिए एक्टर फिल्म में भगवान शिव के रोल में नजर आए। 

Actors Who Played Lord Shiva on Screen Akshay Kumar Kannappa kamal hassan Rajnikanth Chiranjeevi
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

चिरंजीवी
साल 2001 में आई फिल्म 'श्री मंजुनाथ' में चिरंजीवी भगवान शिव के रोल में नजर आए। उन्होंने सिर्फ भोलेनाथ का गेटअप ही नहीं बनाया था, बल्कि उनका किरदार ही भगवान शिव का था। फिल्म एक ऐसे नास्तिक शख्स, मंजुनाथ की कहानी है जो शिव भक्त लड़की से शादी करता है और खुद भी भोले का भक्त बनने लगता है। मंजुनाथ इस बीच कई मुश्किलों में भी पड़ता है, लेकिन भगवान शिव अलग-अलग रूप बनाए उसकी रक्षा करने आ जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Ronit Roy: अब टीवी-फिल्म एक्टर रोनित रॉय करेंगे सैफ अली खान की सुरक्षा, जानिए कैसे होगा यह मुमकिन?

विज्ञापन
विज्ञापन
Actors Who Played Lord Shiva on Screen Akshay Kumar Kannappa kamal hassan Rajnikanth Chiranjeevi
भगवान शिव के रोल में सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन 
कमल हासन ने अपनी तमिल फिल्म 'पम्मल के सम्बंदम' (2002) में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। हालांकि उन्होंने भगवान शिव को कॉमिक अंदाज में पेश किया था, जिसका बहुत विरोध हुआ था।


ये खबर भी पढ़ें:
Jeet Adani-Diva Marriage: इस तारीख को शादी के बंधन में बंधेंगे जीत-दिवा, विवाह में नहीं होगा कोई सेलिब्रिटी

विज्ञापन
Actors Who Played Lord Shiva on Screen Akshay Kumar Kannappa kamal hassan Rajnikanth Chiranjeevi
दयाशंकर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

दयाशंकर पांडे 
साल 2018 में आई फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' (2018) में एक्टर दयाशंकर पांडे ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो भगवान शिव का रूप धरे रहता था और श्रद्धालु उसे दान देते रहते थे। यह फिल्म काशीनाथ सिंह के उपन्यास 'काशी का अस्सी' पर आधारित थी। 

ये खबर भी पढ़ें:
Ram Charan: राम चरण की RC16 के टाइटल को लेकर अटकलें हुईं तेज, क्या ‘पेड्डी’ होगा फिल्म का नाम?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed