बॉलीवुड सितारे अपने चॉकलेटी-बॉय की छवि से इतर अपनी कला की सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं। वे ग्रे शेड किरदारों से लेकर बूढ़े किरदारों को निभाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बडे़ सितारे अब तक बड़े पर्दे पर उम्रदराज व्यक्तियों के किरदार में दिख चुके हैं और दर्शकों ने उन्हें पसंद भी किया है। आइए एक नजर डालते हैं इन सितारों पर...
Bollywood Actors: बूढ़े किरदारों में छाए ये बॉलीवुड सितारे, सूची में कार्तिक आर्यन का नाम भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में ताजा नाम कार्तिक आर्यन का जुड़ा है। वह बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक है। चंदू चैंपियन में उन्होंने अपने किरदार के साथ खूब प्रयोग किया है। इस फिल्म में उनकी अदाकारी की जमकर तारीफ की जा रही है। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन से प्रेरित है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में कार्तिक ने मुरलीकांत के जीवन के अलग-अलग पलों को स्क्रीन पर बखूबी पेश किया है। फिल्म में उनका बूढ़ा लुक सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रहा है।
शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म जवान है। इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म में किंग खान ने डबल रोल निभाया था। अभिनेता ने इस फिल्म में उन्होंने पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका निभाई थी। एक तर उन्होंने एक युवा पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी तो दूसरी ओर वे विक्रम राठौर नाम के सफेद दाढ़ी वाले बूढ़े शख्स के अवतार में दिखे थे। लोगों ने दोनों ही किरदारों को काफी पसंद भी किया था। वहीं, डंकी में भी वह बूढ़े शख्स की भूमिका में दिखे थे।
रणबीर कपूर की करियर की सबसे सफल फिल्में संजू और एनिमल हैं। इन दोनों ही फिल्मों में रणबीर को बूढ़ा दिखाया गया है। फिल्म संजू का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। टिकट खिड़की पर फिल्म सफल रही थी। वहीं, एनिमल में भी रणबीर बुजुर्ग शख्स की भूमिका में दिख चुके हैैं। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में सफल रही थी।
इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। फिल्म भारत में सलमान खान ने 20 से 70 साल की उम्र के व्यक्ति की यात्रा को बखूबी दिखाया था। फैंस को इस फिल्म में सलमान की अदाकारी खूब पसंद आई थी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 200 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।
Indian 2 trailer: 'इंडियन 2' में फिर से दिखने वाला है कमल हासन का जादू, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर