फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: जब शेर और चीते से भिड़े बॉलीवुड के ये धाकड़ स्टार्स, जमकर दिए फाइट सीन

Sat, 08 Jul 2023 11:13 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 08 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Actors Who Shot with Wild Lion Tiger Cheetah Dharmendra Karishma Kapoor Sunny Deol Amitabh Bachchan read here
धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपनी एक्शन फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इन फिल्मों में उनके खतरनाक स्टंट को देखकर दर्शक सिनेमाघरों में तालियां बजाने  के लिए मजबूर हो जाते हैं। वहीं, कई फिल्में ऐसी हैं, जिनमें हमारे एक्टर्स स्क्रीन पर चीते से लेकर शेर, बाघ और तेंदुए जैसे खूंखार माने गए जंगली जानवर के साथ फाइट सीन करते दिखाए गए हैं, जहां नए जमाने में कंप्यूटर ग्राफिक्स के माध्यम से ऐसे सीन दिखाए जाते हैं। वहीं, सिनेमा के बीते दौर में स्क्रीन पर अभिनेता रियल शेर-चीतों के साथ फाइट करते नजर आए थे। आइए जानते हैं इन धाकड़ स्टार्स के बारे में.....

Actors Who Shot with Wild Lion Tiger Cheetah Dharmendra Karishma Kapoor Sunny Deol Amitabh Bachchan read here
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेन्द्र
बी-टाउन के 'ही-मैन' कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेन्द्र अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें एक्टर दमदार एक्शन सीन करते नजर आऐ हैं। स्क्रीन पर अभिनेता विलेन से ही नहीं, बल्कि शेर और चीते से भी लड़ते दिखाए गए हैं। जी हां, साल 1968 में आई 'आंखें' में चीते के साथ फाइटिंग सीन किया था, इसके अलावा उन्होंनें मां फिल्म में भी बाघ के साथ फाइट सीन किया था।

Actors Who Shot with Wild Lion Tiger Cheetah Dharmendra Karishma Kapoor Sunny Deol Amitabh Bachchan read here
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राज कपूर
हिंदी सिनेमा के 'शो मैन' कहे जाने वाले राज कपूर ने फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में एक पिंजड़े में शेर के साथ एक सीन शूट किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी और फिल्म उस दौर की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actors Who Shot with Wild Lion Tiger Cheetah Dharmendra Karishma Kapoor Sunny Deol Amitabh Bachchan read here
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके फैंस को एक बार फिर उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। सनी ने फिल्म 'घातक' में पिंजड़े में शेर के साथ एक फाइट सीन शूट किया था। फिल्म में उनके डायलॉग काफी फेमस हुए थे।

विज्ञापन
Actors Who Shot with Wild Lion Tiger Cheetah Dharmendra Karishma Kapoor Sunny Deol Amitabh Bachchan read here
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर
एक्शन सीन देने के मामले में सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि हमारी अभिनेत्रियां भी कम नहीं हैं। जी हां, गोविंदा स्टारर फिल्म 'शिकारी' में करिश्मा कपूर ने चीते के साथ एक सीन शूट किया था। फिल्म में उनके इस सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed