फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Death Anniversary: करोड़ों की मालकिन रहीं अचला सचदेव की आखिरी समय में हो गई थी ऐसी हालत, अस्पताल में अकेले पड़े-पड़े तोड़ा दम

Sat, 30 Apr 2022 10:30 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 30 Apr 2022 10:30 AM IST
सार

हिंदी फिल्म सिनेमा की मशहूर अदाकार अचला सचदेव इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साल 1965 में आई फिल्म 'वक्त' में बलराज साहनी की पत्नी की भूमिका निभाने वाली अचला ने हिंदी में सिनेमा अपने मां के किरदार से काफी शोहरत हासिल की।

विज्ञापन
Actress Achala Sachdev Death Anniversary : Achala Sachdev were left alone at her last days  died alone after being hospitalized for 3 months
अचला सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म सिनेमा की मशहूर अदाकार अचला सचदेव इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साल 1965 में आई फिल्म 'वक्त' में बलराज साहनी की पत्नी की भूमिका निभाने वाली अचला ने हिंदी में सिनेमा अपने मां के किरदार से काफी शोहरत हासिल की। अभिनेत्री के मशहूर गाने 'ऐ मेरी जोहराजबीं' को सुन आज भी लोग झूम उठते हैं। अभिनेत्री अचला का जन्म 1920 में पेशावर में हुआ था। बॉलीवुड की कई फिल्मों नजर आईं इस अदाकारा ने साल 2012 में आज ही के दिन अंतिम सांस ली थी। अपने अभिनय से नाम और शोहरत हासिल करने वाली अचला का अंतिम समय बेहद दुखदायी था। अभिनेत्री की पुण्यतिथि पर जानते हैं अचला सचदेव के जीवन से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में- 

Actress Achala Sachdev Death Anniversary : Achala Sachdev were left alone at her last days  died alone after being hospitalized for 3 months
अचला - फोटो : सोशल मीडिया

तीन मई 1920 को जन्मी अचला सचदेव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शुरुआत यश चोपड़ा की फिल्म 'दाग' से की थी। अपने लंबे फिल्मी सफर के दौरान उन्होंने कुल 250 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा अभिनेत्री कुछ टीवी सीरियल्स में भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और कभी खुशी कभी गम में दादी का किरदार भी निभाया था। 

 

Actress Achala Sachdev Death Anniversary : Achala Sachdev were left alone at her last days  died alone after being hospitalized for 3 months
अचला - फोटो : सोशल मीडिया

अपने जमाने में अभिनेत्री ने 'चांदनी', 'प्रेम पुजारी', 'मेरा नाम जोकर' और 'हरे राम हरे कृष्ण' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। लेकिन अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अचला सचदेव का आखिरी समय बेहद बुरा और दर्दनाक था। शादी के बाद पुणे शिफ्ट हो गईं एक्ट्रेस का अंत समय में ध्यान रखने वाला भी कोई नहीं था। साल 2002 में पति की मौत के बाद से ही वह अकेली रहती थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Achala Sachdev Death Anniversary : Achala Sachdev were left alone at her last days  died alone after being hospitalized for 3 months
अचला

उनका एक बेटा है, जो अमेरिका से कभी- कभी उनसे मिलने आता था। पति की मौत के बाद वह 12 साल तक एक 2 बीएचके फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनके साथ रात में सिर्फ एक अटेंडेंट रहती थी। एक रात पानी लेने किचन में गईं अचला गिर पड़ीं, जिससे उनका पैर टूट गया। इसके बाद उन्हें पुणे के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया था। इस दौरान इंडस्ट्री से जुड़ा एक भी शख्स उनसे मिलने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Actress Achala Sachdev Death Anniversary : Achala Sachdev were left alone at her last days  died alone after being hospitalized for 3 months
अचला सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया

आर्थिक तंगी, देखभाल और अच्छे इलाज की कमी के चलते वह तीन महीने तक अस्पताल में ही रहीं। करोड़ों की मालकिन रहीं एक्ट्रेस अपने आखिरी समय-समय में पाई-पाई की मोहताज हो गई थी। उस दौरान उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह ठीक से अपना इलाज करवा सकें। आखिरकार 30 अप्रैल, 2012 में हिंदी सिनेमा की इस मशहूर मां से दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed