{"_id":"5cc7cdbdbdec22074d53a902","slug":"actress-achala-sachdev-death-anniversary-she-was-alone-in-her-last-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की इस 'मां' को आखिरी दिनों में किसी ने नहीं पूछा, 3 महीने तक अस्पताल में अकेली पड़ी रही थीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की इस 'मां' को आखिरी दिनों में किसी ने नहीं पूछा, 3 महीने तक अस्पताल में अकेली पड़ी रही थीं
बॉलीवुड की मां के रूप में फेमस हुईं अचला सचदेव किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 1965 की हिट फिल्म 'वक्त' में बलराज साहनी की पत्नी की भूमिका निभाने वाली अचला को आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म का गाना 'ऐ मेरी जोहराजबीं' सुनकर लोग झूम उठते हैं।
2 of 7
achala sachdev
1920 में पेशावर में जन्मीं अचला ने साल 2012 में आज ही के दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज अचला की पुण्यतिथि है । हम आपको आज अचला सचदेव की निजी जिंदगी के कुछ किस्से बताते हैं । अचला ने अपने करियर में कई बड़े रोल निभाए हैं। अचला की आखिरी फिल्म 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' थी।
3 of 7
achala sachdev
इस फिल्म में अचला ने काजोल की दादी का किरदार निभाया था। अचला सचदेव ने अपने करियर में कुल 250 फिल्में की थीं। फिल्मों के साथ अचला टीवी सीरियल में भी एक्टिव रहीं। अचला ने अपने करियर की शुरुआत यश चोपड़ा की फिल्म 'दाग' से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
achala sachdev
इसके अलावा अचला फिल्म 'चांदनी', 'प्रेम पुजारी', 'मेरा नाम जोकर' और 'हरे राम हरे कृष्ण' में भी नजर आई थीं। लाखों दिलों पर राज करने वाली अचला अपने आखिरी समय में बहुत बुरी हालत में थीं। शादी के बाद वो पुणे शिफ्ट हो गई थीं। साल 2002 में उनके पति की मौत के बाद उनका ख्याल रखने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
5 of 7
achala sachdev
उनका एक बेटा है जो यूएस में रहता है। पति की मौत के बाद वो 12 साल तक अकेली 2 बीएचके फ्लैट में रहती थीं। सिर्फ एक अटेंडेंट रात में उनके साथ रहती थी। एक रात वो पानी लेने के लिए किचन में गईं और गिर पड़ीं। इससे उनका पैर टूट गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।