इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन है। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री भी बंद पड़ी है। ना ही कोई फिल्म रिलीज हो रही है और ना ही कोई शूटिंग हो रही है। इसके अलावा सभी सेलेब्स घर में क्वारंटाइन हैं ना ही घर में कोई आ सकता है और ना ही घर से कोई बाहर जा सकता है। ऐसे में सेलेब्स को घर का काम बी खुद ही करना पड़ रहा है। लेकिन ये सेलेब्स घर के कामों को बड़ी रुचि के साथ और खास अंदाज में कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री अदा शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
VIDEO: अदा शर्मा ने बताया घर पर पोछा लगाने का नया तरीका, काम के साथ योगा से रहेंगे फिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदा शर्मा के वैसे तो कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन ये वीडियो खास है। क्योंकि इस वीडियो में अदा शर्मा घर पर पोछा लगाते हुए नजर आ रही हैं। अदा बड़े ही कास अंदाज में पोछा लगा रही हैं। साथ ही साथ वो अपने फैन्स को भी पोछा लगाने का ये खास अंदाज सिखा रही हैं जिससे उनके फैन्स भी उन्ही की तरह फिट रह सकें।
इस वीडियो को अदा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया है। इस वीडियो में अदा पोछा लगाते हुए योगा कर रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अदा ने लिखा, 'उन सभी दोस्तों को टैग करें जिन्हें आप ये करते देखना चाहते हैं। क्रिएटिव कटका अदा की अदा स्टाइल में। आप में से कई लोग कहते होंगे कि घर की साफ-सफाई करने के कारण एक्सरसाइज का टाइम नहीं मिलता तो मेरे पास आपके लिए एक उपाय है। कटका में भी अदा। अगर फोन बजे तो ध्यान मत भटकने देना, बुलाते हैं और जा भी सकते हैं, लेकिन कोरोना के बाद। तब तक के लिए घर पर रहें, सुरक्षित रहें और साफ रहें।'
A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah) on
अदा का ये वीडियो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। अदा के फैन्स इस वीडियो पर काफी कमेंट्स कर रहे हैं। अदा की पोछा लगाने की अदा को उनके फैन्स काफी वायरल भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि ये कोई पहला वीडियो नहीं है जो वायरल हुआ है। इससे पहले भी अदा के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अदा काफी फिटनेस फ्रीक हैं इसका अंदाजा उनके सोशल मीडिया अकाउंट से ही लगाया जा सकता है।
अदा अक्सर फैन्स के साथ अपने योगा वीडियोज साझा करती रहती हैं। वहीं इससे इतर अदा काफी मस्तौला हैं। वो फैन्स के साथ काफी फनी पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही अदा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो बंदरों से इंग्लिश में बातें कर रही थीं। बात करें अदा के वर्कफ्रंट की तो अदा ने बॉलीवुड में कदम साल 2008 में आई हॉरर फिल्म '1920' से रखा था। इसके अलावा 'हंसी तो फंसी' और 'कमांडो 3' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।