सब्सक्राइब करें

21 दिन के लॉकडाउन में नौ परिवारों की मदद कर रहे विवेक ओबेरॉय, ट्वीट कर लोगों से की ये अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 27 Mar 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi pledges to take care of 9 families during 21 day lockdown
Vivek Oberoi - फोटो : social media

कोरोना वायरस से एक साथ लड़ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी। इसके बाद कई सितारों ने आर्थिक रूप से इस वायरस के खिलाफ जंग में मदद की तो वहीं कुछ सितारों ने कुछ परिवारों की जिम्मेदारी ली। मदद करने वालों की लिस्ट में अभिनेता विवेक ओबेरॉय का भी नाम जुड़ गया है। अभिनेता ने पीएम मोदी की मुहिम में शामिल होकर नौ परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी ली है। 

Trending Videos
Vivek Oberoi pledges to take care of 9 families during 21 day lockdown
Vivek Oberoi - फोटो : instagram

इसकी जानकारी विवेक ओबेरॉय ने खुद ट्विटर के जरिए दी। अभिनेता ने ट्वीट किया- 'ये वक्त है एक दूसरे के लिए खड़े रहने का एक दूसरे का साथ देने का। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम से जुड़ते ही 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान नौ परिवारों की जिम्मेदारी ली है। आप लोगों से गुजारिश करता हूं कि अपनी अपनी तरह से इसमें योगदान दें।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi pledges to take care of 9 families during 21 day lockdown
Vivek Oberoi - फोटो : social media

ऐसा नहीं है कि विवेक इस तरह से पहली बार किसी की मदद के लिए सामने आए हैं। विवेक सोशली काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन किसी ना किसी की मदद करते रहते हैं। इससे पहले विवेक सुनामी पीड़ितों, कैंसर पीड़ितों और दिमागी रूप से कमजोर बेघर महिलाओं की मदद भी करते रहते हैं। इसके अलावा विवेक जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा से भी जुड़े हुए हैं।  

Vivek Oberoi pledges to take care of 9 families during 21 day lockdown
vivek oberoi - फोटो : Twitter

विवेक आखिरी बार पीएम मोदी की बायोपिक में नजर आए थे। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विवेक ने पीएम मोदी का किरदार निभाया था। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी लेकिन अभिनेता के अभिनय की तारीफ हुई थी।

विज्ञापन
Vivek Oberoi pledges to take care of 9 families during 21 day lockdown
Vivek Oberoi - फोटो : social media

विवेक ने साल 2002 में 'कंपनी' फिल्म डेब्यू किया था। इस फिल्म में विवेक को चंदू के किरदार ने मशहूर कर दिया था। फिल्म में अजय देवगन और मनीषा जैसे दिग्गज कलाकार थे बावजूद इसके वो अभिनय की छाप छोड़ने में कामयाब रहे। इससे बाद 'दम', 'साथिया', 'ओमकारा', 'काल', 'मस्ती' कई फिल्म कीं।

एकता कपूर के इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला ले सकते हैं एंट्री, रश्मि देसाई के साथ करेंगे रोमांस!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed