{"_id":"5e7dd13e8ebc3e77377a958f","slug":"bigg-boss-13-contestant-paras-chhabra-and-mahira-sharma-tie-knot-after-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो 21 दिन बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे 'बिग बॉस 13' के ये दो कंटेस्टेंट, कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो 21 दिन बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे 'बिग बॉस 13' के ये दो कंटेस्टेंट, कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 27 Mar 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mahira Sharma and Paras Chhabra
- फोटो : Instagram
Link Copied
'बिग बॉस 13' में ऐसी कई जोड़ियां बनकर निकलीं जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। इनमें से एक पारस छाबड़ा और मााहिरा शर्मा की जोड़ी है। पूरे शो के दौरान दोनों की अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दी। अब खो खत्म होने के बाद भी उनके चर्चे हो रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
Paras Chhabra, Mahira Sharma
- फोटो : social media
पारस और माहिरा काफी क्लोज थे ऐसे में शो में रहते हुए ही ये सवाल उठने लगे थे कि क्या दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं या फिर दोस्त से ज्यादा उनका कोई रिश्ता है। दोनों की बॉन्डिंग इस कदर देखी गई जिसके बाद सवाल उठना भी लाजिमी ही था। अब इस पर पारस छाबड़ा ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Mahira Sharma and Paras Chhabra
- फोटो : Instagram
वेबसाइट पिंकविला के साथ लाइव चैट पर एक फैन ने पारस छाबड़ा से माहिरा के साथ शादी के बारे में सवाल पूछा। जवाब देते हुए पारस ने कहा, 'ये कब हुआ? अगर माहिरा और मुझे हिचकियां आती हैं तो हम दोनों लॉकडाउन के बाद शादी कर सकते हैं। अगर तब तक हम एक-दूसरे से बंधे रहें तो ऐसा जरूर होगा।'
4 of 5
mahira, paras
- फोटो : social media
पारस और माहिरा की शादी की बात इसलिए भी हो रही है क्योंकि पिछले दिनों माहिरा पारस की मां से मिलने पहुंची थीं। पारस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'उसके साथ रहिए जो आपको सुरक्षित महसूस कराता हो।' पोस्ट में उन्होंने माहिरा को टैग किया है।
विज्ञापन
5 of 5
mahira sharma
- फोटो : social media
बिग बॉस में फैमिली वीक के दौरान पारस की मां ने एंट्री ली थी तो उन्होंने माहिरा को कुछ ऐसी बातें कहीं जिससे वो नाराज हो गई थीं। ऐसे में लग रहा था माहिरा की मां उन्हें पसंद नहीं करतीं लेकिन अब इस तस्वीर को देख तो ऐसा लग रहा है कि सबकुछ ठीक है। वर्कफ्रंट की बात करें तो पारस और माहिरा ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो बारिश किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।